#Maharashtra #Shiv Sena #Ncp #President Rule #Rastrapati Shasan #Congress
रबूपुरा। अपनी मां के साथ रिश्तेदारी से वापिस लौट रहे युवक की बाईक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों मां-बेटा घायल हो गये। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गम्भीर स्थिति के चलते महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया। सफदरजंग अस्पताल में उपचार के महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तिरथली निवासी दिनेश पुत्र जगवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 7 अक्टूबर को उसका भाई योगेश अपनी मां राजो के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया था। आरोप है वहां से लौटते समय गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गये। महिला को गम्भीर हालत में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल मंे भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…