" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

हाईवे पर तेल चुराने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एक्सप्रेस व हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े ट्रकों से तेल चोरी करने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके चार साथी फरार हैं, पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किये जाने वाला एक ट्रक, एक कार और अन्य सामान बरामद किया है। थाना साईट-5 पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े ट्रकों से तेल चोरी करने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके चार साथी फरार हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किये जाने वाला एक ट्रक, एक कार और अन्य सामान बरामद किया है। आये दिन हाईवे पर खड़े ट्रकों से तेल की चोरी को लेकर पुलिस संलिप्तता की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक  मंगलवार की शाम को एक व्यक्ति ने पुलिस को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अपना ट्रक लूटे जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि जब घटना की जांच करने पर पता चला कि मुरसलीम और उसके साथी एक्सप्रेस हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े ट्रकों से तेल चुराते हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग जिस ट्रक को लूटा गया बता रहे थे, उसे घटना में इस्तेमाल करते हैं। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने  बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि मुरसलिम की योजना थी कि ट्रक को लूटा हुआ दिखाकर, उसके बीमे का दावा किया जाए, तथा नंबर प्लेट बदलकर उसको घटना में प्रयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुरसलिम और उसके साथी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। इनके 4 साथी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रकों से चोरी किया गया, जिनके पास से 200 लीटर डीजल, दो ड्रम, 10,000 रुपये नगद, एक तमंचा, एक कार तथा एक ट्रक बरामद किया है। चोरी हुए तेल को हरियाणा में सप्लाई किया जाता था, यह गिरोह पिछले पांच साल से सक्रिय था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने तेल चोरी की दर्जनों वारदातें करना स्वीकार किया है, जबकि इनके साथी  मुकर्रम, निवासी मेरठ, परवेज उर्फ कालू निवासी मेरठ, आरिफ निवासी हापिजपुर हापुड और भूरा निवाही बड़ौदा सिंहानी, हाफिजपुर, हापुड़ फरार हैं जिनकी पुलिस को तलाश है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

19 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

20 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>