" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

तमंचे पर डिस्को व फायरिंग करना पड़ा भारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच कर की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। शादी समारोह में बैंड बाजे पर डांस करने के दौरान तमंचा लहराने और फायरिंग करने के मामले में दादरी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि इससे संबंधित वीडियो वायरल होने हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की थी। इसके बाद खुलासा हुआ। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि बैंड बाजे पर डांस करने के दौरान हाथ में तमंचा लेकर लहराने और फायरिंग करने का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला है कि वीडियो दादरी क्षेत्र का है। बैंड बाजे पर डांस के दौरान तमंचा लहराने वाले युवक की पहचान दादरी नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी जान मोहम्मद के रूप में की गई। आरोपी जान मोहम्मद बीते 2 अक्टूबर को अपने दोस्त की शादी में तमंचा लहरा रहा था। एसपी ने बताया कि दादरी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>