" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

अस्पताल में व्याप्त गंदगी देख व्यक्त नाराज हुए प्रमुख सचिव, दिया निर्देश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव एस. राधा चौहान ने बुधवार को दादरी नगर के जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल गई। अस्पताल में व्याप्त गंदगी को देख जमकर फटकार लगाई। प्रमुख सचिव ने तत्काल सफाई व्यवस्था और अस्पताल के भवनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव एस. राधा चौहान दोपहर करीब एक बजे दादरी नगर के सामुदायिक केंद्र में पहुंची। इसकी जानकारी होने पर अस्पताल के डॉक्टर व अन्य सटॉफ में हलचल मच गई। प्रमुख सचिव ने सबसे पहले ओपीडी के बारे में जानकारी ली कि यहां  कितननी ओपीडी रोजाना होती है,जिस पर डॉक्टर ने बताया कि करीब 12 सौ मरीजों की ओपीडी रोजाना होती है। इसके बाद दवाई वितरण कक्ष, महिला चिकित्सक कक्ष में पहुंची। इस दौरान एक महिला मरीज प्रियंका ने शिकायत की कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। प्रमुख सचिव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में व्याप्त गंदगी को देख कहा कि ऐसा लगता है कि अस्पताल स्वच्छ भारत मिशन से नहीं जुड़ पाया है।  इसके बाद एस.राधा चौहान नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंची। जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ नगर के शौचालयो के बारे में जानकारी लेने के बाद लोक निर्माण विभाग, हाउस टैक्स विभाग, लेखा विभाग का निरीक्षण किया और दो सौ करोड़ की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

17 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

18 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>