रबूपुरा। बीती रात कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि पुलिस किसी भी मामले की लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार जेवर के मौहल्ला निवासी खत्तीवान जितेन्द्र यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अपनी बैगनआर कार से किसी काम से नोएडा जा रहा था। बताया जाता है इसी दौरान जीरो पांइट से 19 किमी0 की दूरी पर एटीएस के सामने उसकी कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक जितेन्द्र घायल हो गया। जिसे जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा कार को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। वहीं दूसरे हादसे में नोएडा से लौटते समय एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड़ पर गांव निलौनी के समीप राहुल पुत्र अशोक निवासी आछेपुर की बाईक सामने से आ रही तेज गति कार से टकरा गई। जिसमें वह मामलूी रूप से घायल हो गया।
स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…
-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…
ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…
ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…
मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…