" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

घटतौली को लेकर किसानों ने मंडी में दिया धरना

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

रबूपुरा। किसान का अनाज ब्रिकी के समय होने वाली समस्याओं के चलते भाकियू एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को रबूपुरा धान मंड़ी में धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंडी समिति के सचिव ने समस्या निस्तारण का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया है। गुरूवार को संगठन के कार्यकर्ता कस्बा के पब्लिक इंटर कालेज में बनी अस्थाई धान मंड़ी पहुंचे और घटतौली को आरोप लगाते हए धरने पर बैठ गये। संगठन के अध्यक्ष हुक्मचंद शर्मा ने कहा कि किसान बामुश्किल अपनी फसल को मुकाम तक पहुंचाता है और उसकी ब्रिकी का समय आता है तो उसके साथ छलावा किया जाता है। इसी के चलते किसान के साथ किसी प्रकार की घटतौली नहीं होनी चाहिए। गत वर्ष ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। तौलकर्ताओं द्वारा दाने निकालने के नाम पर काफी अनाज लिया जाता है जिसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए तथा कृषक को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अगर किसान को परेशानी हुई तो संगठन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। सूचना पर धरनारतों के बीच पहंुचे मंड़ी समिति सचिव मलखान सिंह ने समस्त समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस मौके पर महेश सिंह, मुकुल, विष्णु शर्मा, सलेख, महेन्द्र, अनिल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>