रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक किसान के खेतों में पड़े धान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है। गांव मेंहमदपुर निवासी किसान होतीलाल का आरोप है कि उसने गत 4 नवम्बर को अपने धानों की झड़ाई की थी। अधिक रात होने के चलते किसान खाना खाने अपने घर आ गया और वहीं सो गया। इसी दौरान किसी ने खेत से करीब 20 कुंतल धान चोरी कर लिये। पीड़ित ने गांव के ही लोगों पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। उधर घटना के बाद से अन्य किसानों में हलचल का माहौल है और खेतों पर सो कर अपने अनाज की रखवाली कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…
ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…
- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…
-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…
ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…