" data-ad-slot="">

आयुर्योग के महाकुंभ में योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी की हुई शुरुआत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-आयुर्योग एक्स्पो में स्वामी रामदेव और श्री श्री रविशंकर सहित योग गुरु योग से देंगे निरोग की शिक्षा

-इंडिया एक्सपोमार्ट में भारतीय व विदेशी नागरिकों का हुआ है समागम

ग्रेटर नोएडा, 7 नवम्बर। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मॉर्ट में योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) के महाकुंभ आयुर्योग-2019 की शुरूआत हो गई। केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष मंत्रालय श्रीपद यशो नाइक ने चार दिन चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, पदमश्री डॉ. एचआर नागेंद्र गुरुजी, वैद्य राजेश कोटचा सचिव आयुष मंत्रालय मौजूद रहे। आयुर्योग महाकुंभ के अवसर पर इसके अलावा देश और विदेश से बड़ी संख्या में योग, आयुर्वेद, धर्म के गुरुओं ने शिरकत की। जिसमें विद्या देवेंद्र त्रिगुण, डॉ. हंसा जयदेव योगेंद्र, स्वामी अमृता सुर्यानंद महाराज, विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस श्रीस्वामी महेश्वारानंद पुरी, पदमश्री स्वामी भरत भूषण जैन, आचार्य डॉ. लोकेश, राकेश कुमार चेयरमैन एक्स्पो मॉर्ट मौजूद रहें। उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री यशो नाइक ने कहा कि यह बहुत बड़ा अवसर है जब भारतीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से दुनिया रूबरू होगी। आयुर्योग दुनिया की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है और इसे महान विद्वानों ने सभी पद्धतियों की जननी भी माना है। भारतीय योग समिति के अध्यक्ष पदमश्री एच.आर. नागेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि सबसे बड़ी चुनौती थी कि किस तरह से इन सभी पद्धतियों के विशेषज्ञों और महान गुरुओं को एक स्थान पर लाया जा सके, आयुर्योग से अब यह मुमकिन हुआ है। इस अवसर पर पदमश्री और पदम विभूषण अवार्डी वैद्य देवेंद्र त्रिगुण ने कहा कि यहां हम सभी इस चीज पर वार्ता करेंगे कि किस तरह से योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के सहयोग से दवाइयां बन सकें जो बहुत कम कीमत पर लोगों के लिए जीवनदायिनी हों। वहीं, महेश शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है, जबकि योग अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। एक्सपो मार्ट के मेन हॉल में जैसे ही नार्वे के गुरु स्वामी अमृता सूर्यानंद महाराज ने शिरकत की तो उनके तीन से चार सौ के करीब विदेशी महिला अनुयायियों ने जोरदार स्वागत किया। आचार्य डा. लोकेश ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की आज विश्व जनमानस को आवश्यकता है। यह केवल चिकित्सा ही नहीं अपितु एक जीवन शैली है जिसको अपनाने से स्वस्थ तन, मन और बुद्धि की संरचना संभव है। डा.एच.आर. नगेन्द्र ने कहा कि 7-10 नवंबर तक चलने वाले आयुर्योग एक्स्पो में योगऋषि स्वामी रामदेव, योग शिविर लगाएंगे तो गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, स्वामी चिदानंद सरस्वती, आचार्य डा. लोकेश,  स्वामी भारत भूषण  स्वामी अमृत सूर्यनन्द महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानन्द जी महासत्संग करेंगे, विश्व भर से 5000 से भी ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे और करीब एक लाख लोग प्रतिदिन आएंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>