" data-ad-slot="">

एनआईईटी,फार्मेसी संस्थान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने ई-कांफ्रेंस का किया आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 नवम्बर। एनआईईटी, फार्मेसी संस्थान में एक तीन दिवसीय, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा प्रायोजित ई-कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक थ्री-डी प्रिंटिंग के माध्यम से निजीकृत दवा वितरण, फार्मा इंडस्ट्रीज के लिए नई चुनौतियाँ था। एवं इसमें फार्मा उद्योगों में होने वाली नई चुनौतियों के लिए नवीन विचार प्रदान किया गया। सत्र की शुरुआत एनआईईटी के निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे के भाषण के साथ की गई, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आधुनिक समाज दवा की उच्च गुणवत्ता युक्त शुद्धता की मांग करता है, जिनको व्यक्तिगत रूप से डिज़ाइन की गयी दवाओं से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के शिक्षण और मानकों दोनों के संबंध में ज्ञान और कौशल का एक बड़ा हिस्सा होना चाहिए। डॉ. मीनाक्षी बाजपाई, हेड, फार्मेसी इंस्टिट्यूट, जीएलए यूनिवर्सिटी ई-कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह के अतिथि थे। उन्होंने इस तरह की कांफ्रेंस की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वास्तव में चिकित्सा उपकरण होते क्या हैं और आने वाले विनियमन के पीछे विभिन्न फार्मास्युटिकल कंपनियों का कानूनी इतिहास क्या हैं। उन्होंने ज्ञान के उन्नयन के साथ साथ फार्मेसी पेशेवरों के व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया। कांफ्रेंस की मुख्या अतिथि डा.अर्चना मुद्गल, रजिस्ट्रार कम सचिव , फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने पर्सनलाइज्ड दवाओं की सार्थकता एवं साथ ही कोरोना काल में इस से किस तरह से अधिकतम फायदा लिया जा सकता है। इस के बारे में चर्चा प्रो(डॉ) एस एच अंसारी, पूर्व डीन, स्कूल ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, नई दिल्ली उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने हाल के समय में निरंतर तकनीकी और वैज्ञानिक सुधार के साथ दवाओं की प्राचीन भारतीय प्रणाली में व्यक्तिगत चिकित्सा के इतिहास के बारे में जानकारी दी। डॉ. पी.पचौरी, निदेशक (प्रोजेक्ट एवं प्लानिंग) ने भारत में उद्योगों के विकास के लिए आईपीआर आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अविजीत मजूमदार, निदेशक, फार्मेसी संस्थान ने अपने संबोधन में चिकित्सा और औषधि विकास तकनीकों के वर्तमान परिदृश्य के बारे में जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। फार्मेसी संस्थान की डीन डॉ. रूपा मजूमदार ने इस तरह के आयोजन करने के अवसर प्रदान करने में प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. विनोद एम. कापसे, (निदेशक), डॉ. अतुल कुमार नासा (डिप्टी ड्रग कंट्रोलर, नई दिल्ली), प्रो (डॉ) एच एस अंसारी (पूर्व -डीन, एसपीईआर, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय को भी धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. पी. पचौरी, निदेशक (प्रोजेक्ट एवं प्लानिंग), डॉ अविजित मजुमदार (निदेशक, फार्मेसी संस्थान) और सभी कर्मचारी और छात्रों को कार्यक्रम के अच्छे संचालन में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>