" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत सिकेरा, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा एक बेहतर नागरिक बनने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों का उपयोग समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक नारायण शर्मा, एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड, भारत के सर्वोच्च न्यायालय उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक परिवेश में नेतृत्व, नवाचार, उद्यमिता और विधिक जागरूकता के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा उन्हें अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान के चेयरमैन दीपक गुप्ता ने किया। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित जनों का अभिनंदन करते हुए समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) भावना अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचार, अनुसंधान, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने दीक्षांत की शपथ ग्रहण कर अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज, राष्ट्र और मानवता के हित में करने का संकल्प भी लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) भावना अग्रवाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें निरंतर सीखने, नवाचार करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

12 hours ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

13 hours ago

आर.बी.एम.आई. ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, अंशिका और यश बने मिस एवं मिस्टर फ्रेशर

ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.), ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के…

13 hours ago

लॉयड में ‘आइडियाथॉन 2.0’ में 135 टीमों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में लॉयड टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस…

14 hours ago

St. Joseph School, Alpha-1 Greater Noida Celebrates Annual Day of Primary Classes with Grandeur

Greater Noida : St. Joseph School, Sector Alpha-1, Greater Noida, organized the Annual Day Celebration…

2 days ago

325 फीट लंबे भव्य मंच पर सजेगी श्री धार्मिक रामलीला, 20 अक्टूबर तक चलेगा दशहरा महोत्सव

100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन, 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>