" data-ad-slot="">

एस्टर स्कूल वार्षिक खेल व सांस्कृतिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-खेल प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए दिव्यांश जोशी को दिया एक लाख का पुरस्कार

ग्रेटर नोएडा,7 दिसम्बर। एस्टर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस्टर संस्थान समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी.के. शर्मा थे, साथ ही गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्र विशिष्ट अतिथि थे तो एस्टर स्कूल के क्रिकेट के उभरते सितारे इंडियन अंडर -19 वर्ल्ड कप के सदस्य दिव्यांश जोशी के बचपन से कोच रहे तारिक सिन्हा अति विशिष्ट अतिथि रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने विद्यालय ध्वज का आरोहण किया तथा छात्रों द्वारा एस्टर गीत गाया गया। कार्यक्रम की शृंखला में विद्यालय के चारों सदनों ,एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय बैंड के साथ मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर वी.के. शर्मा ने कहा कि छात्रों की बहुमुखी एवं चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ पाठयक्रम सहगामी क्रियाओ एवं खेल के प्रति छात्रों को अभिप्रेरित करना विद्यालयों का दायित्व होना चाहिए और एस्टर समूह के विद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु दिव्यांश जोशी को संस्थान समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी. के.शर्मा ने एक लाख रूपये नकद पुरस्कार देने की उद्घोषणा की।

 

खेलोत्सव का प्रारम्भ विद्यालय स्पोट्स कैप्टन देवमावी द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन से हुआ तदुपरांत विद्यालय के क्रीड़ा विभाग प्रमुख भीम सिंह त्यागी द्वारा खेल प्रतिभागियों को खेल प्रतिज्ञा दिलाई गई। विद्यालय प्राचार्या प्रीती शर्मा ने शैक्षिक सांस्कृतिक पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं एवं खेल संबंधी वार्षिक उपलव्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही वर्ष भर सभी क्षेत्रो में उत्तम उपलब्धि हेतु पंडित रूपचंद ट्रॉफी ‘दृष्टि राय ‘को प्रदान की गई तो उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि हेतु चेयरमैन ट्रॉफी अनुकूल द्विवेदी को प्राप्त हुई। स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ द ईयर अवार्ड भारतीय क्रिकेट टीम अंडर -19 के खिलाड़ी दिव्यांश जोशी को दिया गया तो बालिका संवर्ग में वु शू खेल की राष्ट्रीय चैम्पियन गिन्नी भाटी को भी पुरस्कृत किया गया। आई आई टी में चयनित अगम्य यादव को ‘प्राइड ऑफ़ स्कूल ट्रॉफी  प्रदान की गई। संगीत के क्षेत्र में नाइटिंगेल अवॉर्ड मयंक राना को प्रदान किया गया तो वादन के क्षेत्र में राजीव झा को भी पुरस्कृत किया गया। वेस्ट डांसर का अवार्ड महिमा सिंह व राची को प्राप्त हुआ। कला का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार फैज अहमद को मिला अंग्रेजी  हिंदी में अच्छे वक्ता का पुरस्कार क्रमशः वंशिका विवेक मालिक एवं आस्था तिवारी को प्रदान किया गया। वैज्ञानिक विजन अवार्ड कवीर को प्रदान किया गया। 100 मी. दौड़ बालक कनिष्ठ संवर्ग में विमल सतवान प्रथम मावी ,द्वितीय एवं  शौर्य  तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. दौड़ बालिका कनिष्ठ संवर्ग में   एंजल अग्रवाल प्रथम. आराध्या राजपूत,द्वितीय एवं आदिति ठाकुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी. दौड़ बालिका वरिष्ठ संवर्ग में आयुषी सिंह     प्रथम श्वेता राय द्वितीय एवं  कसक अत्री  तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मी. बालक वरिष्ठ संवर्ग में आलोक गौतम प्रथम  आयुष  द्वितीय एवं  नमित राज  तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>