-शहरवासियों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का किया जागरुक
ग्रेटर नोएडा।ग्रेनो के पी-थ्री सेक्टर में स्थित ग्रैंडमाँ प्रीस्कूल एंड डे केयर में वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस में सभी मदर्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाये। कार्यक्रम की मुख्य अथिति आरोही अमित श्रीवास्तव, डीएसपी रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता की जजमेंट भी की। वहीँ सरकार द्वारा चलाये गए नो प्लास्टिक के मुहिम को सभी ने मिलकर समर्थन दिया एवं शपथ ली कि सभी मिलकर प्लास्टिक, जो की हमारे वातावरण को प्रदूषित कर रहा है उसका इस्तेमाल ख़तम कर देंगे। इनर व्हील क्लब ऑफ़ नवीन ग्रेटर नॉएडा ने सभी प्रतिभागियों को कपड़े से बने किचन बैग भेंट किये जो की सब्जी खरीदने एवं अन्य खरीदारी में इस्तेमाल किये जा सकते हैं। ग्रैंड माँ स्कूल का उद्देश्य सदैव बच्चों को एक प्रेरणा स्रोत छवि देना है जिससे वह अपना जीवन सफल जीवन बना सकें। प्राचार्य अनीता सिंगला ने सभी प्रतिभागियों एवं मैडम आरोही का धन्यवाद किया एवं बच्चों को हेल्दी फ़ूड खाने के लिए प्रेरित किया।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…