" data-ad-slot="">
Categories: UTTAR PRADESH

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ नयति आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को मिल सकेंगी तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं

वाराणसी 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के तत्वाधान में शुरू होने वाले आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया, जिसका संचालन नयति हैल्थकेयर द्वारा किया जाएगा। इस आरोग्य मंदिर के शुरू होने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस शुभारंभ के अवसर पर कहा कि ‘‘विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी जिसकी पहचान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि भी है। प्रधानमंत्री की अनुकंपा से बन रहे श्री काशी विश्वनाथ धाम में आज शारदीय नवरात्रि के प्रतिपदा तिथि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और नयति हैल्थकेयर की ओर से आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया है। जहां पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। मंदिर ट्रस्ट और नयति द्वारा किया गया यह एक सराहनीय पहल है। आरोग्य मंदिर के शुभारंभ के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ विशाल सिंह ने कहा कि वाराणसी में हर माह 10 लाख से अधिक श्रद्धालू बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आते हैं। स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी होने पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हमको भी मंदिर परिसर में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की आवश्यकता महसूस हो रही थी। हमने नयति हैल्थकेयर को बद्रीनाथ, केदारनाथ, मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों अथवा केरल में आई बाढ़ के समय लोगों के बीच काम करते देखा है। नयति हैल्थकेयर के पास  डॉक्टरों तथा नर्सिंग स्टाफ की प्रशिक्षित टीम है, जिन्हें श्रद्धालुओं को अचानक आने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का इलाज करने में महारत हासिल है।  नयति तीर्थयात्रियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए हमेशा ही तत्पर रहता है, फिर चाहे वह बद्रीनाथ, केदारनाथ, वृंदावन हो अथवा प्रयागराज का कुंभ। नयति ने 2012 से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू की, तबसे हम अपनी मेडिकल टीमों के साथ अपने अस्पतालों एवं मेडिकल मोबाइल यूनिटों के द्वारा लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले 7 वर्षों में हमने अपनी आउटरीच टीम द्वारा पश्चिमी उप्र तथा उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से हम पूर्वी उत्तर प्रदेश तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की शुरुआत करने जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर स्थित इस आरोग्य मंदिर में डॉक्टरों, नर्सों, टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ की 25 सदस्यों वाली टीम मौजूद रहेगी। आरोग्य मंदिर में मरीजो की आपात स्थिति के लिये डिफिब्रिलेटर और ईसीजी के अलावा मेडिकल टेस्ट जैसे एसजीओटी, एसजीपीटी, क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि की जांच के लिए लैब सुविधा भी मौजूद है, इसके अलाव डॉक्टर की सलाह अनुसार निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी, रविन्द्र जैसवाल, मेयर मृदुल जैसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, नयति हैल्थकेयर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर यतीश वहल, जीआई सर्जरी विभाग के चेयरमैन, डॉ योगेश अग्रवाला, ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ(प्रो) शान्तनु चैधुरी, पीडियाट्रिक विभाग के चेयरमैन डॉ राजीव उत्तम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>