# DU Election, #Himanshu Chechi
नई दिल्ली।दिल्ली विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव में पीजीडीएवी कॉलेज से हिमांशु चेची ने निर्विरोध जीत हासिल की। 4 तारीख पीजीडीएवी कॉलेज से हिमांशु ने CC पोस्ट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।5 तारीख को नामांकन वापसी की तारीख थी नामांकन वापसी में जिन लोगों ने पर्चे भरे थे उन्होंने हिमांशु पर भरोसा कर अपना समर्थन हिमांशु को देकर अपने नाम वापस ले लिए। जिससे हिमांशु चेची को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। औपचारिक घोषणा 12 सितंबर को चुनाव परिणामों के साथ ही होगी ।हिमांशु ने निर्विरोध जीतने पर सभी सहयोगियों व छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हमेशा उनका ऋणी रहेगा और हर वक्त कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा रहेगा। हिमांशु चेची अपनी जीत दर्ज कर अपने काफिला के साथ हाईवे होते हुए परी चौक पहुंचा जहां सैकड़ों लोगों व युवाओं ने हिमांशु चेची का फूल मालाओं से स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपने क्षेत्र के बच्चों का राजनीति में पहुंचना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और हम अपना आशीर्वाद देते हैं हिमांशु इस क्षेत्र में आगे बढ़कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें ।हिमांशु चेची के निज निवास तुगलपुर पर सैकड़ों लोग बधाई देने पहुंचे। हिमांशु जो कांग्रेस नेता मनोज चौधरी के पुत्र व क्षेत्र के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री महेंद्र सिंह प्रधान जी के सुपौत्र हैं।हिमांशु ने जीतने पर सभी सहयोगियों अपने साथियों को धन्यवाद कर आश्वासन दिया कि वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे और छात्रों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ कर उनके हको को दिलवाने का काम करेगे।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…