" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

फिट इंडिया राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्केटिंग के बच्चों ने किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा,। गौतमबुद्ध नगर रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा स्पीड स्केटिंग चैम्पियन 2019 (इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप) का आयोजन, ज़ीटा-1 ग्रेटर नोएडा स्थित दरबारी लाल फ़ाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल में किया गया। उत्साह वर्धन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपम सिंह, गौतम बुद्ध ज़िला रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र नागर, सचिव रजनीकान्त ठाकुर , राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जिन्होंने  निर्णायक की भूमिका निभाई मिलिन्द शर्मा, आकाश बंसल, श्रेया मंगल, हर्षिता, विधि, शुभंगी शर्मा, स्पर्श राणा, आशीष भाटी, जतिन कुमार सोनीपत, अनुज भाटी, प्रशान्त, रविकान्त आदि शामिल रहे। इस दौरान अंडर-4 , 4-6, 6-8, 8-10 वर्ष के बालक व बालिका खिलाड़ियों की 500 मीटर स्पीड स्केटिंग रेस व अंडर 10 वर्ष तक बच्चों की 1000 मीटर रोलर स्केटिंग रिले रेस हुई । जिसमें ग्रेटर नोएडा के विश्वभारती स्कूल, प्रज्ञान स्कूल, समसारा द वर्ल्ड स्कूल, उमा पब्लिक स्कूल,  ग्रेटर वैली स्कूल, विक्टरी वर्ल्ड स्कूल , होली पब्लिक स्कूल, एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो वेस्ट, विवेकानंद विद्यापीठ दनकौर, फादर एग्नल स्कूल  आदि स्कूल के लगभग 175 खिलाड़ियों ने भागीदारी की।  अंडर 10 वर्ष के स्केटिंग रिले रेस में बालिकाओं में प्रथम स्थान समसारा द वर्ल्ड, दूसरा स्थान पर प्रज्ञान स्कूल ग्रेनो,तीसरे स्थान पर उमा पब्लिक स्कूल। अंडर-10 वर्ष के स्केटिंग रिले रेस में बालक वर्ग ने प्रथम स्थान-प्रज्ञान स्कूल ग्रेनो, दूसरा स्थान विश्वभारती स्कूल ग्रेनो को और तीसरा स्थान- समसारा द वर्ल्ड स्कूल ग्रेनो को मिला। इन सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन नवंबर में आयोजित होने वाली गौतम बुद्ध नगर रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2019 के लिए हुआ है। 30 अगस्त को 10 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के स्केटिंग खिलाड़ियों की प्रतियोगिता होगी ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…

23 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट में ‘किलकारी’ डे-केयर सेंटर की शुरुआत, फैकल्टी एवं स्टाफ के बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…

1 day ago

विश्व मुक्केबाजी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के आदित्य ने रूस के मागोमेदोव को हराकर जीता स्वर्ण पदक

- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम

-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…

2 days ago

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…

4 days ago

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>