" data-ad-slot="">

बच्चों ने फिट रहने की ली शपथ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय में  नेशनल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन  को राष्ट्रीय खेल दिवस  के उपलक्ष्य में खो-खो, बालीबॉल,बैडमिंटन, बास्केटबाल आदि खेलो को शामिल किया गया। मेरा भारत स्वस्थ भारत विषय को सार्थक करते हुए नई  दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर  स्टेडियम  से प्रधानमंत्री द्वारा “फिट इंडिया मूवमेंट” विषय पर आधारित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सजगता की अहमित  बताई। उन्होंने  शारीरिक व मानसिक  संतुलन के लिए व्यायाम  के महत्त्व को बताया। प्रधानमंत्री ने व्यायाम ‘स्वस्थ और सुखी जीवन का आधार’ विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने अलग-अलग खेलो, कलाओ, संस्कृतियों के समुचित विकास के लिए स्वस्थ भारत की कामना की। स्कूल की प्रधानाचार्या  कैप्टिन प्रवीन राय ने सभी विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ की कामना की और  स्वस्थ  शरीर  में  ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है आदि बातो को जीवन में अपनाने की प्रेरणा बच्चों को दी।

 

————-

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों ने किया ध्यान योग

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खेलदिवस के अवसर पर भारत फिट अभियान के तहत एसेंट स्कूल में विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण एवं फिट इंडिया अभियान के तहत प्रधानमंत्री का भाषण का सीधा प्रसारण टीवी पर दिखाया गया तथा विद्यार्थियों ने अपने को स्वस्थ रखने की शपथ ली। इससभा के आरंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य बिरेन्द्र बंसल ने अध्यापकों सहित सभी छात्रों को फिटनेस की शपथ दिलाई। स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग के माध्यम से ही शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक विकास संभव होता है, इसलिए योग एवं मेडिटेशन के माध्यम से छात्रों को एकाग्रचित्त रहना सिखाया गया जो हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देने में भी कारगर सिद्ध होते हैं और अप्रत्यक्ष रूप से हमें आध्यात्मिकता से भी जोड़ते हैं साथ ही यह शिक्षा में भी पूर्णता सहायक होते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।” ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण…

1 week ago

HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स–2026” में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं युवा प्रतिभाओं को…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 weeks ago

आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक में संस्थान के प्रगति पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड (Academic Advisory Board) एवं…

2 weeks ago

प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल समापन””340 निशानेबाजों ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से…

2 weeks ago

लॉयड इन्क्यूबेशन की बड़ी उपलब्धि: मात्र एक वर्ष में 56+ स्टार्टअप्स, ₹2.5 करोड़ की ग्रांट

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लॉयड इन्क्यूबेशन ने नवाचार, स्टार्टअप विकास…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>