" data-ad-slot="">

बढ़ते मरुस्थलीकरण को लेकर दुनियां के 197 देश कॉप 14 में हुए एकजुट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मरुस्‍थलीकरण की समस्‍या से निपटने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र समझौते से संबधित संयुक्‍त राष्‍ट्र कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज़ – कॉप 14 का सम्‍मेलन ग्रेटर नोयडा में शुरू हो गया है। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी को देखते हुए कॉप 14 से अच्छे नतीजे निकलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर जलवायु परिवर्तन को लेकर गंभीर कार्रवाई करते हैं, तो दुनिया एक बेहतर जगह होगी।  13 सितम्‍बर तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर से करीब दो सौ देशों के 3 हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस सम्‍मेलन में भूमि क्षरण, कटाव और उसके बंजर होने की स्थिति से निपटने के बारे में विचार किया जा रहा है। 14वें कॉप सम्मेलन के प्रारंभिक समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारत अपने भूमि संसाधनों को संरक्षित करने के लिए पूरी तरफ से प्रतिबद्ध है। इस दौरान भूक्षरण से निपटने के लिये संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीसीडी) के कार्यकारी सचिव इब्राहिम थियू ने कहा कि कोप की यह बैठक अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन साबित हुआ है। प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में भारत में वन क्षेत्र में 15000 वर्गमीटर की वृद्धि हुई है।

ग्रेटर नोएडा में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर एवं इब्राहीम थियाव हाथ मिलाते हुए।

कॉप 14 का लक्ष्य बढ़ते मरुस्थलीकरण से बचना

कॉप 14 सम्मेलन का मकसद दुनिया को बढ़ते मरूस्थलीकरण से बचाना है। इस सम्मेलन के माध्यम से भारत पूरी दुनिया को मरूस्थलीकरण से निपटने का संदेश देगा। कॉप 14 (कांफ्रेस ऑफ पार्टीज) का नाम दिया गया है।

भारत की 30 प्रतिशत जमीन मरूस्थलीकरण से है प्रभावित

इस सम्मेलन में करीब 197 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन की अध्यक्षता फिलहाल चीन करते हुए आया है। साल 2017 में भी चीन ने ही इसका आयोजन किया था। अगले दो सालों में यानी 2020 तक इस सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को दी जाएगी। इस पूरी मुहिम में भारत की बड़ी भूमिका है। क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश और जनसंख्या के लिहाज से दुनिया का दूसरा बड़ा देश है। वहीं अकेले भारत की भी करीब 30 प्रतिशत जमीन मरुस्थलीकरण से प्रभावित है।

इब्राहिम थियाव ने हाल के वैज्ञानिक आकलनों की चेतावनियों पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मौसम से संबंधित आपदाएं जैसे सूखा, जंगल की आग, अचानक से आई बाढ़ और भूमि का क्षरण हमें चेतावनी देती हैं। उन्होंने सदस्य देशों से आग्रह किया कि उन्हें बदलाव के अवसरों को ध्यान में रखना चाहिए और इससे संबंधित कार्य करने चाहिए। इब्राहिम ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम भारत में आकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। यूएनसीसीडी द्वारा आयोजित यह कॉप निसन्देह सबसे बड़ा कॉप है। आशा है कि 197 देशों के लगभग 7200 प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रतिनिधियों में मंत्री, सरकार के प्रतिनिधि, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, महिलाएं और युवा शामिल हैं। सम्मेलन में लगभग 30 निर्णय लिए जाएंगे। इन निर्णयों से पूरी दुनिया में भूमि के उपयोग की नीतियों को मजबूत बनाया जाएगा और साथ ही सूखे, धूल की आंधी, रेत से होने वाले खतरों से भी निपटने में मदद मिलेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>