" data-ad-slot="">

विराजमान हुए गणपति बप्पा ,विधि विधान से हुई पूजा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
  • ग्रेटर नोएडा।गणेश चतुर्थी के अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज 2 में गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। नगर भ्रमण के बाद उनकी मूर्ति की स्थापना मंदिर के पास की गई है। मूर्ति स्थापना के वक्त बड़ी संख्या में भक्त भी मौजूद रहे। गणपति अगले तीन दिन इके विलेज 2 में रहेंगे और सबको आशीर्वाद देंगे। पिछले चार साल से सोसायटी में भव्य गणपति पूजा का आयोजन तमाम रेज़ीडेंट्स के सहयोग से किया जा रहा है। आज और कल संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। बुधवार को भंडारे का आयोजन सोसायटी के कैंपस में किया गया है और उसके बाद बप्पा की विदाई होगी। बप्पा की विदाई से पहले पूरे इको विलेज 2 (नगर भ्रमण) होगी। सभी बप्पा का आशीर्वाद लेंगे और फिर विसर्जन होगा।

वहीं सिटी पार्क के सामने  गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। इस साल ये पर्व 11 दिवसीय रहेगा यानी 2 से 12 सितंबर तक गणेशोत्सव मनाया जाएगा। जब सूर्य सिंह राशि में और चंद्र कन्या राशि में होता है, तब गणेशोत्सव शुरू होता है। गणेश उत्सव से जुड़ी प्राचीन मान्यता के अनुसार गणेशजी की उत्पत्ति भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर ही हुई थी। इसी वजह से इस तिथि से गणेश उत्सव प्रारंभ होता है। भारत में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बाल गंगाधर तिलक ने लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ एक साथ जोड़ने के लिए दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाना शुरू किया था। तभी से हर साल ये उत्सव दस दिनों के मनाया जा रहा है। इस साल यह उत्सव ग्यारह दिन मनाया जाएगा।
सम्राट् मिहिर भोज सिटी पार्क में गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना व आरती के साथ बड़ी धूमधाम से गणेश उत्सव का आरंभ हुआ। प्रथम दिन भजन संगीत के द्वारा विशाल मंच पर कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। भजन संगीत श्री प्रांजल राघव एवं टीम ने प्रस्तुत किया। मंगलवार को होने वाली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। जो लोग नृत्य व गायन प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे मंगलवार 30 september को सांय 7 बजे से 9 बजे तक अपना नाम रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

7 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>