" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मैन्युफैक्चरिंग एण्ड मटेरियल दुनिया का भविष्य पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-दिल्ली टेक्निकल कैंपस में आयोजित सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पेपर को किया प्रस्तुत

ग्रेटर नोएडा,8 नवम्बर। नॉलेज पार्क स्थित दिल्ली टेक्निकल कैंपस के मैकेनिकल एण्ड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग में दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसका विषय फ्यूचरिस्ट ट्रेन्ड इन मटेरियल एण्ड मैन्यूफैचरिंग था। जिसका उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षाविदों का ज्ञान एवं कौशल वर्धन था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर एच.पी.गर्ग, डायरेक्टर जनरल ट्रिनिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज द्वारका, दिल्ली एवं अतिथि विशेष डॉक्टर आर.सी. सिंह प्रोफेसर डीटीयू, दिल्ली, एवं डॉक्टर जेड.ए.खान, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली थे। डॉक्टर उमंग सोनी असिस्टेंट प्रोफेसर एनएसयूटी दिल्ली ने टेक्निकल सत्र की जजिंग किया।

कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर एच.पी.गर्ग, अतिथि विशेष डॉक्टर आर.सी.सिंह एवं डॉक्टर जेड ए. खान, चेयरमैन विपिन साहिनी, चेयरपर्सन किरण साहिनी, वाईसचेयरमैन अमन साहिनी, डायरेक्टर जनरल जस्टिस भंवर सिंह एवं डीन एकेडेमिक्स डॉक्टर प्रणय तंवर शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने फ्यूचरिस्टिक मटेरियल और विशिष्ट अतिथि ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में प्रकाश डाला। इस सम्मलेन में देश एवं विदेश के कुल 45 पेपर प्राप्त हुए जिसमें से 30 पेपर का चयन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर मोहम्मद शॉकर नाडा कल्चरल एंड एजुकेशनल कौंसलर, दी एम्बेसी ऑफ़ दी अरब रिपब्लिक ऑफ़ इजिप्ट नई दिल्ली भारत उपस्थित रहे। कार्यकक्रम के संयोंजक डॉक्टर प्रणय तंवर एवं डॉक्टर कुलदीप पंवार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगे आने वाले समय में मैटेरियल्स की महत्ता एवं विकास समाज के लिए लाभकारी होंगे। कार्यक्रम के आयोजन में सह संयोंजक एतकाफ हसन खान, राधाकांत मिश्रा, मोहम्मद आतिफ वाहिद एवं रेनू सिंह का अतुल्य योगदान रहा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

14 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

15 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

1 day ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>