" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

शारदा युनिवर्सिटी में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कोरस का हुआ शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

संगीत, नृत्य, कला, नाटक और मनोरंजन का एक आदर्श मेल, यह उत्सव तीन दिन चलेगा

ग्रेटर नोएडा,8 नवम्बर। शारदा विश्वविद्यालय ने इस साल का अपना सबसे बड़ा उत्सव कोरस शुरू हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में दिल्ली एनसीआर से 1.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। कोरस का 10वां संस्करण मुख्य अतिथि और गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया गया। इसके बाद शारदा युनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर जीआरसी रेड्डी ने संबोधित किया। स्टूडेंट वेलफेयर की डीन डॉक्टर निरूपमा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रख्यात कथक नृत्यांगना, पद्मश्री और एसएनए पुरस्कार विजेता डॉक्टर शोवना नारायण ने उद्घाटन समारोह में अपनी विशेष प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  अपने उद्घाटन भाषण के तहत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि मैं इस तरह के शानदार आयोजन के लिए शारदा युनिवर्सिटी को बधाई देता हूं। मैं विद्यार्थियों में इस तरह की जबरदस्त ऊर्जा को देखकर उत्साहित हूं। मनोरंजन की पेशकश के अलावा इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में खिलाड़ी, सहयोग और टीम की भावना पैदा करते हैं। मैं सभी विद्यार्थियों से परिणाम की चिंता किए बगैर अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने की गुजारिश करता हूं। इस अवसर पर शारदा युनिवर्सिटी के कुलाधिपति पीके गुप्ता ने कहा कि हमें कोरस का 10वां संस्करण आयोजित करने का सौभाग्य मिला है जिसके तहत विभिन्न युनिवर्सिटीज के विद्यार्थियों के पास एक मंच पर आकर अध्ययन से परे नेटवर्क बनाने का मौका है। इस तरह के उत्सव ऐसे मंच हैं जहां युवा एक दूसरे से संवाद करते हैं, अपने आसपास की ताजा घटनाओं को साझा करते हैं और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हैं। कॉलेज के सांस्कृतिक उत्सव इस पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि इनसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। संस्कृति मानवता का घटक है और ये उत्सव युवा पीढ़ी में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान पैदा करने का एक बड़ा माध्यम हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>