रबूपुरा। राष्ट्रीय किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता शनिवार को कस्बे में जमा हुए और यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर पहुंच टोल को कुछ देर के लिए फ्री कर दिया। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं को को पुलिस ने मौके पर पहुचं रोक दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सर्विस रोड के पास धरना शुरू किया। एसीपी द्वारा समझाने पर यूनियन कार्यकर्ता वापस लौट गए। राष्ट्रीय किसान यूनियन के सैंकड़ों कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिवाच के नेतृत्व में जेवर में जमा हुए और कार्यकर्ता किसानों के लिए एक्सप्रेस वे को टोल फ्री किये जाने की मांग को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर जाने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यूनियन कार्यकर्ताओं को यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल के पास बनी सीढ़ियों पर रोक दिया। जिससे नाराज होकर यूनियन कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल को फ्री कर दिया। सूचना पर एसीपी शरद चंद शर्मा मौके पर पहुंचे और संगठन कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता किसानों के लिए यमुना एक्सप्रेस वे को फ्री किये जाने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए और वापस लौट गए। इस मौके पर शाहिद प्रधान, मुसर्रत, अनिल, राहुल आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), ग्रेटर नोएडा द्वारा "एलुमनाई मीट चैप्टर-दिल्ली-एनसीआर…
आज की दुनिया जिस दौर से गुजर रही है, वहाँ मानव मात्र के समक्ष स्वास्थ्य…
संवाद एक्सप्रेस(डेस्क)। किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाट्सअप कॉल और video call द्वारा पुलिस की…
-मुख्य सचिव एयरपोर्ट परियोजना के कार्यों में तेजी लाने व नियमित समीक्षा की अधिकारियों को…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) का एरोबॉट्स क्लब…
ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट में बी.फार्मा तृतीय वर्ष के छात्रों की तरफ से अंतिम वर्ष…