" data-ad-slot="">

रीढ़ की दर्द से कराह रही महिला को 5 सर्जरियों के बाद रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन से मिला छुटकारा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-18 साल से पीठ दर्द से परेशान थी महिला, कई स्पाइनल सर्जरियां कराई
-मिनिमली इनवेसिव और नॉन सर्जिकल इलाज से दर्द से छुटकारा मिला

ग्रेटर नोएडा,8 सितम्बर। तुर्कमेनिस्तान से एक 62 वर्षीय महिला 18 साल से पीठ दर्द से परेशान थी, जिसके बाद मिनिमली इनवेसिव रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) की मदद से उसका सफलतापूर्वक इलाज किया गया। वर्ष 2002 में महिला की पीठ और पैर में तेज़ दर्द उठा, जिसके बाद उसे रीढ़ की 5 सर्जरियों से गुजडरना पड़ा। हालांकि, सर्जरी की मदद से उसे पैर के दर्द से राहत तो मिल गई लेकिन पीठ के दर्द से उसे कभी पूरी तरह राहत नहीं मिली। एक सर्जरी के बाद मरीज को गंभीर संक्रमण हो गया, जिसके कारण उसे फिर से सर्जरी करानी पड़ी। बाद में रीढ़ के एक हिस्से को फ्यूज़ करने के लिए उसे मेटल डलवाला पड़ा। दर्द से राहत पाने के लिए मरीज हर संभव कोशिश करती रही और इसी कोशिश में वह अपने बेटे के साथ भारत आई। मैक्स अस्पताल में दर्द प्रबंधन सुविधाओं के हेड, डॉक्टर अमोद मनोचा ने बताया कि, “मरीज को गंभीर पीठ दर्द की शिकायत थी। कुछ-कुछ देर में दर्द तीव्र हो जाता था जिसके कारण महिला घंटों तक दर्द से परेशान रहती थी। इस दर्द के कारण मरीज अब रोज़ के जरूरी काम तक नहीं कर पा रही थी। इतना ही नहीं, उसके लिए एक जगह बैठना तक मुश्किल हो गया था। 2018 की शुरुआत में मरीज इलाज के लिए मैक्स अस्पताल पहुंची, जहां आरएफए इलाज की मदद से उसे 10 महिनों के लिए दर्द से पूरी तरह छुटकारा मिल गया। उसकी दवाइयां भी बंद हो चुकी थीं। लेकिन 2019 में मरीज की निचली पीठ में फिर से दर्द उठा तो वह उसी इलाज के लिए फिर से भारत आई। इलाज के बाद लगभग एक साल से महिला को दर्द की बिल्कुल शिकायत नहीं हुई है। वह अब एक बेहतर जीवन जी रही है और दवाइयों का सेवन भी न के बराबर करना पड़ता है।” मरीज के इलाज में जो चुनौतियां रहीं वह उसकी भाषा और पिछली सर्जरियां हैं। निदान की मदद से दर्द के मूल कारण का पता लगाया गया और आरएफए इलाज की मदद से महिला को दर्द से राहत मिल सकी।

डॉक्टर मनोचा ने आगे बताया कि, “रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए), रीढ़ के जोड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इस इलाज की मदद से मरीज को 18 से 24 महिनों के लिए दर्द से पूरी तरह से राहत मिल जाती है। रीढ़ की जिन नसों में दर्द का अनुभव होता है उनके पास खास प्रकार की सुइयां लगाई जाती हैं। खास उपकरणों की मदद से रेडियो तरंगों द्वारा निकले करंट का उपयोग करके इन नसों के पास एक छोटे हिस्से में गर्म घाव बनाया जाता है। यह नसों से मस्तिष्क तक जाने वाले दर्द को कम करता है जिससे मरीज को दर्द से राहत मिलती है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>