नोएडा। पारदर्शी और सेवा-आधारित विकास के लिए मशहूर एयू रियल एस्टेट ने एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड द्वारा निर्मित एक प्रीमियम आवासीय विकास परियोजना, एस्पायर लेजर वैली के विक्रय अधिकार आरएस1,069 करोड़ के लेनदेन के तहत हासिल कर लिए है, जिसमें एस्पायर सेंचुरियन पार्क भी शामिल है। इस साल की शुरुआत में, मई 2025 में, एयू रियल एस्टेट ने एस्पायर सिलिकॉन सिटी के विक्रय अधिकार रुपये 1,467.93 करोड़ में हासिल किए थे।
खरीद के बाद, एयू रियल एस्टेट ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एस्पायर लेजर वैली प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत रूपये 7,979 प्रति वर्ग फुट रखी गई है। यह लॉन्च कंपनी की ग्राहक केंद्रित सोच और तेज़ी से बढ़ते इस माइक्रो मार्केट में बेहतर और आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। एयू रियल एस्टेट के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने कहा, लेजर वैली में हमारा ध्यान रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बनाने पर है। एक बेहतरीन और अच्छी तरह से कनेक्टेड लोकेशन में ऐसी लाइफ को शामिल करके, हम ऐसा आवासीय वातावरण बना रहे हैं जो आधुनिक, समावेशी और परिवारों की जरूरतों के अनुकूल है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो आराम के साथ-साथ प्रीमियम और बेहतर जीवन चाहते हैं।” एस्पायर लेजर वैली, एनबीसीसी लेजर वैली का एक हिस्सा है और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन में स्थित है। यह डी-मार्ट से एक मिनट से भी कम की ड्राइव और सेंट्रल नोएडा से लगभग दस मिनट की दूरी पर है। इस डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में 2,176 वर्ग फुट और 2,188 वर्ग फुट के उबीएचके यूनिट वाले आवासीय टावर है।
यह परियोजना ऐसी लाइफ फ्रेमवर्क के तहत बनाई जाएगी। इसमें एका जोन अंडरक्रॉफ्ट एरिया, स्पोर्ट्स जोन और इंटरएक्टिव जोन शामिल होंगे। वे सभी सुविधाएँ समुदाय में सहभागिता बढ़ाने, मनोरंजन करने और लोगों के समग्र स्वास्थ्य व भलाई के लिए बनाई गई है।
निवासियों के लिए एक 6-2 सामुदायिक केंद्र होगा, जिसमें स्वास्थ्य, मनोरंजन, फिटनेस और सामाजिक गतिविधियों की सुविधाएँ होगी। यह प्रोजेक्ट नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड और एनएच-24 से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इसके पास सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन (एका लाइन), आने वाला गौर चौक मेट्रो स्टेशन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, आईजीआई एयरपोर्ट और जेवर में बनने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है। इसके आसपास शॉपिंग, अस्पतात्त और स्कूल जैसी सुविधाएँ भी मौजूद है, जो इसे और बेहतर बनाती है।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…