" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

स्पर्श ग्लोबल विद्यालय का ‘जश्न-ए-काफ़िला 2.0’ : कला-साहित्य और संगीत का दिखा संगम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। स्पर्श ग्लोबल विद्यालय में 15 नवम्बर को द्वितीय वार्षिकोत्सव ‘जश्न-ए-काफ़िला 2.0’ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कला, संगीत और साहित्य का अनूठा संगम इस आयोजन की विशेष पहचान रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिससे समारोह स्थल उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं वित्त विशेषज्ञ डॉ. शिशिर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को जीवन में सफलता का आधार बताते हुए उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। उनके मार्गदर्शन से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ी। वार्षिकोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहीं प्रसिद्ध गायिका सुमिता दत्ता। उनकी मधुर और सधे हुए सुरों से सजी ग़ज़लों, सूफ़ियाना कलाम और अर्धशास्त्रीय रचनाओं ने सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दशक से अधिक समय से संगीत क्षेत्र में सक्रिय इस प्रतिष्ठित कलाकार की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर दर्शकों ने भरपूर सराहना की। ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और राजीव गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित सुमिता दत्ता की कला का आकर्षण पूरे कार्यक्रम में विशेष उभरकर सामने आया। मंच पर विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से उत्सव को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

मोनालिशा म्यूज़िक बैंड ने जोशीली और ऊर्जावान प्रस्तुति से महफ़िल को जीवंत किया। अनिल सिंह (वेंट्रिलोक्विस्ट) ने अपने अनूठे कौशल से बच्चों और बड़ों सभी को आनंदित कर दिया। तबला वादक मंजोत सिंह ने शास्त्रीय संगीत की गरिमा व गूंज को मंच पर सजीव किया। यूट्यूब इन्फ्लुएंसर एवं कवि बदल शर्मा ने प्रभावी काव्य-पाठ से दर्शकों का दिल जीत लिया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुति — ‘अंतरदर्शन : एक अनंत खोज’

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सशक्त नृत्य-नाट्य मंचन से हुआ। ‘स्पर्श संस्कृति’ के अंतर्गत प्रस्तुत नाटक ‘अंतरदर्शन: एक अनंत खोज – परमशक्ति से मिलने का रहस्य’ ने दर्शकों को आध्यात्मिकता, आत्मचिंतन और भावनात्मक गहराई की सुंदर यात्रा पर पहुँचाया। बच्चों का अभिनय, भाव-प्रदर्शन, संवाद अदायगी, मंच सज्जा और प्रकाश व्यवस्था-सबका संतुलित संयोजन दर्शकों के लिए किसी आकर्षक दृश्य–मंचन से कम नहीं था। खेल प्रस्तुति और आकर्षक स्टॉलों ने बढ़ाई रौनक विद्यालय के खेल विभाग द्वारा प्रस्तुत स्पोर्ट्स ड्रिल में विद्यार्थियों की तालमेल, अनुशासन और ऊर्जा साफ़ झलकी, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने सराहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी कलाकारों, अतिथियों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे समृद्ध, सृजनात्मक एवं प्रेरणादायी आयोजनों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

23 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>