ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के “वन नेशन, वन इलेक्शन” अभियान को गति देने के लिए गौतमबुद्धनगर जिले में जिला संयोजक का दायित्व अभिनव कुमार और सह-संयोजक का दायित्व आदित्य द्विवेदी को सौंपा गया है। अभिनव कुमार एक युवा छात्र नेता और उद्यमी हैं, जो ग्रेटर नोएडा में छात्रों और युवाओं के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं, आदित्य द्विवेदी एक युवा आईटी प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में भी कुछ समय तक कार्य किया है। वन नेशन, वन इलेक्शन का उद्देश्य देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने की व्यवस्था लागू करना है, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ सुशासन को बढ़ावा मिल सके। नियुक्ति के बाद अभिनव कुमार ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को धरातल पर उतारना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। यह अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेगा।” वहीं, सह-संयोजक आदित्य द्विवेदी ने कहा, “वन नेशन, वन इलेक्शन से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि जनता को पारदर्शी और सशक्त व्यवस्था भी मिलेगी। हम पूरी निष्ठा से इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे।” भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में यह अभियान नए आयाम स्थापित करेगा
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…