" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

राष्ट्र निर्माण में योगदान पर मंथन, इंस्पायरिंग भारत संस्था ने आयोजित किया इंफ्लुएंसर मीट,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में इंस्पायरिंग भारत संस्था द्वारा भव्य इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘नेशन फर्स्ट’ रही, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के 140 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित प्रथम पैनल चर्चा में विशेषज्ञों में नेह नीड संस्था के संस्थापक कन्हैया लाल, दधीचि देहदान समिति से राकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पदम, हरित क्रांति संस्थान के संस्थापक रविन्द्र गुप्ता और इंस्पायरिंग भारत के सदस्य धीरज त्रिपाठी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने सामाजिक परिवर्तन और समाज जागरूकता के लिए अपने विचार रखे। नेह नीड के संस्थापक ने कहा कि अभावग्रस्त बच्चों को इतना शिक्षित करना है कि वे अपने समाज में जाकर परिवर्तन ला सकें। राकेश अग्रवाल ने कहा कि अंगदान और देहदान के लिए समाज को आगे आना होगा, जिससे प्रतिदिन अंगों के अभाव में जान गंवाने वाले लाखों लोगों को बचाया जा सके। पदम सिंह ने हिंदी संवर्धन के लिए सोशल मीडिया योद्धाओं को प्रेरित किया और डिजिटल युग में सोशल मीडिया हस्तियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका पर जोर दिया।

संसद टीवी के संपादक श्याम किशोर सहाय ने अपनी मुख्य चर्चा में भारत प्रथम को केंद्र में रखा और कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने के लिए इंफ्लुएंसर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकते हैं। मेरठ के सोशल मीडिया प्रमुख पंकज शर्मा, इन्फ्लुएंसर विपिन, ट्रिकी मेन से पीयूष, गुजरात से आए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हार्दिक और अंकित भाटी (रोजगार विथ अंकित) भी चर्चा का हिस्सा बने। उन्होंने गांवों में पुस्तकालय खोलने और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि जब भारत, भारत के लिए जीता है तो विश्वगुरु बनता है। भारत विश्वगुरु था और रहेगा। यदि दुनिया को अंधकार से बचाना है तो अध्यात्म का सहारा लेना होगा और उसके लिए भारत का अस्तित्व आवश्यक है। लेखनी से हम भारत को उस स्वरूप में दिखाना चाहते हैं, जहाँ से दुनिया को प्रकाश और मार्गदर्शन मिलता है। आज आवश्यकता है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिलकर कार्य करें और राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी सामूहिक शक्ति का योगदान दें।”

इस मौके पर सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक आर.के. कोटनाला ने जीरो कार्बन के क्षेत्र में किए गए अपने शोध और हाइड्रो इलेक्ट्रिक सेल की पद्धति को समझाते हुए ऊर्जा संवर्धन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में युवाओं को सोशल मीडिया की शक्ति का जिम्मेदारी और देशहित में प्रयोग करने का संदेश दिया गया। समापन अवसर पर सभी शामिल इंफ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

24 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>