" data-ad-slot="">
Categories: HOME

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा सबसे बड़ा मंच

ग्रेटर नोएडा। एमएसएमई दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय, सेक्टर-96, नोएडा में आयोजित भव्य कर्टन रेज़र समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो  के चतुर्थ संस्करण का औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों, निर्यातकों, उद्यमियों ने सहभागिता की। कर्टन रेज़र समारोह के माध्यम से 25 से 29 सितम्बर, 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश, भूपेन्द्र चौधरी मंत्री, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश, डॉ महेश शर्मा, सांसद, जसवंत सिंह सैनी, राज्यमंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, ब्रजेश सिंह, राज्यमंत्री, लो. नि. वि., हंसराज विश्वकर्मा, राज्य राज्यमंत्री, एमएसएमई, शशि भूषण लाल सुशील (आईएएस), प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड तथा अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश आज प्रगतिशील नीतियों, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, सशक्त एमएसएमई तथा निर्यात के बल पर देश की सबसे तेज़ी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो ने अत्यंत कम समय में स्वयं को एक प्रभावशाली वैश्विक व्यापारिक मंच के रूप में स्थापित किया है। यह आयोजन प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने, स्थानीय उद्यमों को वैश्विक बाज़ारों से जोड़ने तथा उत्तर प्रदेश को व्यापार, विनिर्माण और निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है। मुझे विश्वास है कि यूपीआईटीएस-2026 उत्तर प्रदेश को एक अग्रणी वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन,  भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो आज देश के सबसे प्रभावशाली राज्य स्तरीय व्यापारिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के एमएसएमई क्षेत्र एवं निर्यात अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण औद्योगिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने ककवन बिल्ल्हौर (कानपुर नगर), बछरावां (रायबरेली) तथा गद्दोपुर (अयोध्या) स्थित मिनी औद्योगिक आस्थानों के उच्चीकरण कार्यों का शुभारम्भ किया। साथ ही वाराणसी, शामली एवं अमेठी में नए जिला उद्योग केन्द्र भवनों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट उद्यमियों को माटी कला शिल्पकारी पुरस्कार तथा खादी ग्रामोद्योग पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे पारंपरिक शिल्प, ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिला।
पिछले तीन संस्करणों में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) ने राज्य की विनिर्माण क्षमता, एमएसएमई, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) उत्पादों, निर्यात संभावनाओं, नवाचारों तथा निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान दिलाई है। UPITS की सफलता इसकी लगातार बढ़ती सहभागिता और व्यापारिक उपलब्धियों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। वर्ष 2025 के संस्करण में 5,07,099 से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया, जिनमें 1,40,735 B2B विज़िटर्स शामिल थे। इस आयोजन में 2,228 प्रदर्शकों ने 35,000 वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पिछले संस्करण में FIEO के सहयोग से 85 देशों से 550 से अधिक विदेशी खरीदारों ने भाग लिया, जिसने उत्तर प्रदेश को वैश्विक सोर्सिंग गंतव्य के रूप में और अधिक सुदृढ़ बनाया। इस आयोजन ने अनेक सफल बी2बी बैठकों, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की सहभागिता, व्यावसायिक सहयोग तथा विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमों के लिए नए बाज़ारों तक पहुँच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
UPITS 2026 के चतुर्थ संस्करण में देश-विदेश के अग्रणी उद्योग समूहों, निर्यातकों, स्टार्टअप्स, कारीगरों, विभिन्न सरकारी विभागों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों, संस्थागत खरीदारों तथा निवेशकों की व्यापक सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश को व्यापार, विनिर्माण, निर्यात तथा वैश्विक व्यावसायिक साझेदारियों के लिए देश के सबसे पसंदीदा गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

12 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

13 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>