" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा वन ग्रेटर नोएडा में “सीआईएससीई  राज्य  स्तरीय” खो-खो  प्रतियोगिता” का शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा वन ग्रेटर नोएडा में बुधवार  को बालक वर्ग की  “सीआईएससीई  राज्य  स्तरीय” खो-खो  प्रतियोगिता” का शुभारंभ  हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राज्य के दस अलग-अलग क्षेत्रों- मेजवान क्षेत्र गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर-उत्तर, कानपुर- दक्षिण, लखनऊ-उत्तर, लखनऊ दक्षिण, बरेली, आगरा, मेरठ व वाराणसी  के  300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तीन वर्गों 14 वर्ष से कम उम्र, 17 वर्ष से कम उम्र, 19 वर्ष से कम उम्र में बांटा गया है जिससे कि स्वस्थ स्पर्धा बनी रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी तन्वी सिंह, विद्यालय के खेल विभाग के हेड मनीष तिवारी, त्रिमोहन कुमार,एकता खन्ना, संगीता राठी, सृजन कुमारी के साथ सभी दस क्षेत्रों से आये हुए खेल प्रशिक्षक, एवम् निर्णायक दल के 18 सदस्यों के साथ सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के ध्वजारोहण, विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संगीत वादन एवम् राष्ट्रगान के साथ हुआ।

14वर्ष से कम उम्र वर्ग में : कानपुर दक्षिण, बरेली, गाजियाबाद, वाराणसी लखनऊ उत्तर, लखनऊ दक्षिण, मेरठ व कानपुर उत्तर की टीम अगले दौर में पहुंचीं।

17 वर्ष से कम उम्र वर्ग में:गाजियाबाद , मेरठ, कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, मेरठ व लखनऊ उत्तर की टीम अगले दौर में पहुंचीं।

19  वर्ष से कम उम्र वर्ग में: कानपुर दक्षिण, गाजियाबाद, कानपुर उत्तर व लखनऊ दक्षिण की टीमों ने सेमीफाइनल  में जगह बनाई।

इस प्रतियोगिता की  आज  से बची हुई  एवम् निर्णायक स्पर्धाएं गुरुवार को खेली जाएंगी तथा इसमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश राज्य की टीम का गठन किया जाएगा, जो अगस्त 2026 में तेलंगाना राज्य में खेली जाएगी।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विद्यालय  के प्रधानाचार्य “फादर जिप्सन पलाटी” ने सभी  समुचित प्रबन्ध किए है तथा खेल विभाग के सभी अध्यापक एवम् अध्यापिकाओं के साथ सभी सहायक कर्मचारी से उपस्थित रहकर खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं।

पहले दिन  14 वर्ष से कम उम्र में

1- वाराणसी व गाजियाबाद, गाजियाबाद – विजयी 6  अंक से।

2- वाराणसी व आगरा, वाराणसी – विजयी 9 अंक से।

3- कानपुर उत्तर व लखनऊ दक्षिण, कानपुर उत्तर – विजयी 5 अंक से।

4-लखनऊ उत्तर व मेरठ, मेरठ – विजयी 1 पारी व 1अंक।

5-प्रयागराज व वाराणसी, वाराणसी – विजयी 1 पारी व 11अंक।

6-आगरा व  कानपुर दक्ष, कानपुर  दक्षिण – विजयी 1 पारी  व 10 अंक ।

7-प्रयागराज व गाजियाबाद, गाजियाबाद – विजयी 19 अंक।

8-कानपुर दक्षिण दक्षिण वी बरेली कानपुर दक्षिण – विजयी 1 पारी व 15अंक।

17वर्ष से कम उम्र

1-कानपुर दक्षिण व कानपुर उत्तर, कानपुर उत्तर – विजयी 1 अंक से।

2- मेरठ व गाजियाबाद, गाजियाबाद  -विजयी 2 अंक से।

3- लखनऊ दक्षिण व आगरा, लखनऊ दक्षिण – विजयी 1 पारी व 4 अंक  से।

4-प्रयागराज व कानपुर दक्षिण, कानपुर दक्षिण – विजयी 6अंक।

5- कानपुर दक्षिण व प्रयागराज, कानपुर दक्षिण – विजयी 1 पारी व 1अंक।

19वर्ष से कम उम्र:

1- लखनऊ दक्षिण व कानपुर उत्तर, कानपुर उत्तर – विजयी 2 अंक से।

2- वाराणसी व गाजियाबाद, गाजियाबाद – विजयी 3अंक से।

3- कानपुर उत्तर व लखनऊ उत्तर, कानपुर उत्तर – विजयी 5 अंक से।

4-गाजियाबाद व कानपुर दक्षिण, कानपुर दक्षिण  – विजयी 5 अंक।

5- लखनऊ दक्षिण व लखनऊ उत्तर,  लखनऊ दक्षिण – विजयी 1 अंक।

6- कानपुर दक्षिण व वाराणसी, कानपुर दक्षिण विजयी – 1 पारी व 2अंक।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>