" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन..जीतने वाली टीम को अर्जुन अवार्डी वरुण भाटी व प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ वि‌द्यालय सेक्टर अल्फा वन ग्रेटर नोएडा में चल रही “सीआईएससीई बालक वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को  सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में 14 वर्ष से कम उम्र सीमा में कानपुर दक्षिण एवम् गाजियाबाद के बीच हुआ। 17 वर्ष से कम उम्र सीमा में कानपुर उत्तर व कानपुर दक्षिण के बीच हुआ। 19 वर्ष से कम उम्र में भी कानपुर दक्षिण व कानपुर उत्तर के बीच ही हुआ। 14 वर्ष से कम उम्र में गाजियाबाद ने प्रथम, कानपुर दक्षिण ने द‌वितीय, कानपुर उत्तर ने तृतीय एवम् वाराणसी ने चतुर्थ स्थान बनाया। 17 वर्ष से कम उम्र में कानपुर दक्षिण ने प्रथम, कानपुर उत्तर ने द्वितीय, गाजियाबाद ने तृतीय एवम् मेरठ ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष में कम उम्र में कानपुर दक्षिण ने प्रथम, कानपुर उत्तर ने द्वितीय, लखनऊ दलिग ने तृतीय एवं गाजियाबाद ने चतुर्थ स्थान के खिताबी मुकाबले जीते।

प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने सभी जीतने वाली टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया तथा जीत की बधाई दी। उपखिताबी (सेमीफाइनल) व खिताबी (फाइनल) मुकाबले खेले गये। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम उम्र सीमा (उपखिताबी) में कानपुर दक्षिण व वाराणसी, जिसमें कानपुर दक्षिण की टीम 7 अंक से विजयी रही। कानपुर उत्तर व गाजियाबाद, जिसमें गाजियाबाद की टीम 1 अंक में विजयी रही। 17 वर्ष से कम उम्र सीमा (उपखिताबी ) में गाजियाबाद व कानपुर दक्षिण, जिसमें कानपुर दक्षिण की टीम 12 अंक से विजयी रही। मेरठ व कानपुर उत्तर, जिसमें कानपुर उत्तर की टीम 3 अंक में विजयी रही। 19 वर्ष से कम उम्र सीमा (उपखिताबी)  गाजियाबाद व कानपुर उत्तर, जिसमें कानपुर उत्तर की टीम 1 अंक में विजयी रही। लखनऊ दक्षिण व कानपुर दक्षिण, जिसमें कानपुर दक्षिण की टीम 7 अंक में विजयी रही। प्रधानाचार्य ने कहा कि जीवन की हर यात्रा पहले एवम् छोटे से कदम से शुरू होती है जिसमें अनेको पड़ाव मिलते हैं, किसी पड़ाव में मिले विश्राम में ये नहीं मानना चाहिए कि ये मात्रा का अंत है। इस समापन अवसर पर पैरालंपिक में कास्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले वि‌द्यालय के पूर्व छात्र वरुण सिंह भाटी ने पधार कर समापन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए तथा खिलाडियों को अपने हाथों से पदक दिया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

23 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>