" data-ad-slot="">

वाणिज्य सचिव  सुनील बर्थवाल ने बायोफाच इंडिया 2024, नेचुरल एक्सपो इंडिया और मिलेट्स इंडिया का  किया उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
ग्रेटर नोएडा।  भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के अंतर्गत, न्यूर्नबर्ग मेस्से और एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) ने संयुक्त रूप से आयोजित बीयोफाच (Biofach )इंडिया 2024, नैचुरल एक्सपो इंडिया और मिलेट्स इंडिया का उद्घाटन वाणिज्य सचिव  सुनील बर्थवाल ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शनिवार को किया गया।  जो  3-5 अगस्त तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में बर्थवाल ने भारतीय जैविक बाजार और निर्यात संवर्धन रणनीति का अध्ययन” पर एपीडा की रिपोर्ट का अनावरण किया। इस रिपोर्ट में भारत के जैविक कृषि परिदृश्य, घरेलू रुझान और निर्यात के साथ-साथ मूल्य श्रृंखला में प्रमुख चुनौतियों का विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया गया है।
इस दौरान बर्थवाल ने भारतीय जैविक निर्यात बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया, जिसमें लेबलिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, लॉजिस्टिक्स, प्रमाणीकरण और परीक्षण शामिल हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में बजट में गुणवत्ता जांच और खाद्य गुणवत्ता के लिए 100 प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए आवंटन किया गया है, जिससे उद्योग को वैश्विक मानकों को पूरा करने में मदद मिलेगी।  न्यूर्नबर्ग मेस्से इंडिया की अध्यक्ष सोनिया पराशर ने बताया कि 2023-24 में भारत का जैविक खाद्य निर्यात लगभग 494.80 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि बीयोफाक इंडिया, जो अपने 16वें वर्ष में है, ने भारतीय जैविक बाजार को वैश्विक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने कहा कि भारत की विशाल कृषि विविधता और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते भारतीय जैविक उत्पादों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपार संभावनाएं हैं।
Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>