ग्रेटर नोएडा,20 अगस्त। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केसीसी इंस्टिट्यूटऑफ़ लीगल एंड हायर एजुकेशन ग्रेटर नोएडा में आयोजित ओरिएण्टशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। इस दौरान अपने विचारों से नए सत्र के छात्रों को सम्बोधित करते हुए नए छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्मृति ईरानी ने कहा कि कोई काम छोटा नहीं होता है। भविष्य के पथ पर फूलों के साथ कांटें भी हैं अतः हमें बहुत ही सावधानी से हर कदम बढ़ाना है। हमारे भविष्य को बनाने में हमारे माता पिता का बहुत बड़ा योगदान है, अतः हमें उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। आप सब अपनी माताओं को देखें और गौरवान्वित होकर कहें कि इस स्तर तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। अब आपके सामने अवसर और चुनौतियों की एक नई दुनिया दिखेगी। हममें से प्रत्येक व्यक्ति एक विरासत छोड़ सकता है और अपने आसपास के समाज, अपने राष्ट्र और समग्र मानवता के लिए बदलाव ला सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने वाले हैं, चुनौतियां पहले भी थी, बदलाव लाने के संकल्प सामूहिक हो चुका है, बदलाव लाने के लिए एक-दो तक सीमित नहीं रह गया है। संस्था की डायरेक्टर प्रो. भावना अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। संस्था के चेयरमैन ने सभी स्टूडेन्ट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…