ग्रेटर नोएडा,20 अगस्त। बी.एच.एस. 10 आदर्श वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर ओमिक्रोन-3 में सोसाइटी के मुख्य द्वार के बोर्ड का अनावरण पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा व दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया। इस अवसर पर आर.डब्ल्यू.ए पूर्व अध्यक्ष मंजू भाटी ने सासंद व विधायक का तिलक कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर सुरेन्द्र सिंह तोमर व चाहत राम ने करते हुए नवनियुक्त आर.डब्ल्यू.ए के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव मंगल सिंह, उपाध्यक्ष फरमान खान, कोषाध्यक्ष विजय सिंह, उपसचिव राम भरोसे, सदस्य दयाल दास चतुर्वेदी, सदस्य दुर्गा प्रसाद परिहार आदि को शपथ इलम सिंह नागर संस्थापक/अध्यक्ष, ए. फ़ेडरेशन आफ आर डब्ल्यू ए, ग्रेटर नोएडा द्वारा दिलाई गयी।
इस दौरान सांसद व विधायक के हाथों से पंजीयन प्रमाण-पत्र नवनियुक्त आर.डब्ल्यू.ए के पदाधिकारी को भेंट किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि आप लोगों ने इतना प्यार दिया कि हम दोनों भाई आपको विश्वास दिलाते हैं कि बी.एच.एस. 10 आदर्श वेलफेयर सोसाइटी व ग्रेटर नोएडा शहर के विकास हेतु तन, मन, धन से हर संभव सहयोग किया जाएगा। समारोह में बृजपाल राठी पूर्व अध्यक्ष ईटा-1, एड. दलबीर सिंह, जिले सिंह, पवन अम्बवता, राजा मावी, जितेन्द्र भाटी अध्यक्ष डेल्टा-1, प्रमोद भाटी अध्यक्ष डेल्टा-2, प्रमोद तोगड, महावीर आर्य, दुलीचंद कपासिया, बोबी डलिया, मुकेश कुमार एवं समस्त सोसाइटी निवासीगण आदि उपस्थित रहे।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…