" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किराएदार नहीं खाली कर रहा है मकान, बुजुर्ग दम्पत्ति परेशान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-झूठा वीडियो बनाकर मकान पर कब्जा करने की हो रही है कोशिक

ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित डेल्टा एक सेक्टर में किरायेदार से मकान खाली कराने को लेकर एक बुजुर्ग दंपती ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बुजुर्ग दंपती का कहना है कि अनुबंध की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी किरायेदार मकान खाली नहीं कर रहा है। बुजुर्ग दंपती उपेंद्र किशन शर्मा ने बताया कि इंजीनियर पद से सेवानिवृत होने के पश्चात उन्होंने अपनी पत्नी साधना शर्मा के नाम पर सेक्टर डेल्टा एक में मकान नंबर डी -372 खरीदा था। उनका एक बेटा है वह भी बीमार रहता है। उन्होंने अपना प्रथम तल एक व्यक्ति को 23 मई 2023 को किराये पर दिया था। उस दौरान किरायेदार से 11 महीने का अनुबंध हुआ था। इस बीच उन्होंने उनके साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। अनुबंध की समय सीमा समाप्त होने के बाद बुजुर्ग दंपती ने मकान खाली कराने का आग्रह किया। लेकिन किरायेदार मकान खाली करने में आनाकानी करने लगा। पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने पहले आरडब्ल्यूए व उसके बाद पुलिस से शिकायत करते हुए मकान खाली कराने की गुहार लगाई।

पीड़ित ने बताया बताया कि पुलिस व आरडब्ल्यूए की मध्यस्थता में किरायेदार ने तीन महीने का समय मांग लिया। पीड़ित का कहना है कि 31 जुलाई को देय समय सीमा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक मकान खाली नहीं किया है। पीड़िता का दावा कि किरायेदार मकान में कमर्शियल गतिविधियां भी संचालित कर रहा है। जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही है। पीड़िता साधना शर्मा ने बताया कि बात-बात पर किरायेदार की पत्नी व उसकी बेटी गाली गलोज करती है। मारपीट के झूठे आरोप लगाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। आरोप लगाया कि घर में अराजक तत्वों का भी जमावड़ा लगने लगा है।  बुजुर्ग दंपती का आरोप है कि किरायेदार उनके फ्लैट पर कब्जा करना चाहती है। बुजुर्ग दंपती ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने मकान खाली नहीं कराया तो वह अपने ही घर के बाहर धरना देकर बैठने को मजबूर होंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>