आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में “ज्ञानोदय” ओरिएंटेशन में छात्रों को किया प्रोत्साहित

Encourages students at “Gyanodya” Orientation at Army Institute of Management and Technology, Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने नए छात्रों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए “ज्ञानोदय- ओरिएंटेशन 2026” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मैनेजमेंट के 2026 बैच के नए छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के अभिनंदन के साथ हुई। मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना, निदेशक-एआईएमटी ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान की उपलब्धियों एवं स्वर्णिम इतिहास का व्याख्यान करते हुए मेजर जनरल (डॉ.) बाना ने छात्रों को कड़े परिश्रम एवं सद्बुद्धि के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात मेजर जनरल के. महेश, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ-मुख्यालय दिल्ली एरिया एवं चेयरमैन-एआईएमटी ने अपने उद्घाटन भाषण में छात्रों का मार्गदर्शन किया। हाई टी के पश्चात कार्यक्रम में कर्नल निमिष गुप्ता (सेवानिवृत्त), पूर्व निदेशक-ईवाई, डॉ इरफ़ान ए. रिज़वी, प्रोफेसर ऑफ लीडरशिप एण्ड चेंज मैनेजमेंट, इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली एवं  यशवंत चौहान, चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजर, गेल (इंडिया) लिमिटेड जैसी जानी मानी कॉर्पोरेट जगत की हस्तियों ने शिरकत की। छात्रों ने सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ करियर के पथ पर अग्रसर होने का मूल मंत्र जाना। कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों ने छात्रों को निष्ठा, कौशल उन्नयन, मूल्यों एवं नैतिकता के साथ कड़ी मेहनत करते हुए अपने जीवन को सफल बनाने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम का समापन डॉ अनुभव वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एकेडमिक हेड-एआईएमटी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Spread the love