" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

राष्ट्रचिन्तना बैठक में प्रबुद्ध नागरिकों ने लिया हिस्सा,बैठक में देश के प्रति कर्तव्य भावना तथा राष्ट्र प्रथम बोध पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,30 अप्रैल। राष्ट्रचिंतना- प्रबुद्ध नागरिकों का चिन्तन मंच की मासिक गोष्ठी रविवार को भारतीयम स्कूल, डेल्टा-1 में आहूत की गई। प्रो. विवेक कुमार ने मंच के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए बताया कि राष्ट्र चिंतना समसामयिक विषयों पर चिंतन-मनन हेतु राष्ट्रवादी विचारों के प्रबुद्ध नागरिकों का एक मंच है। इसके द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को सम सामयिक विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के अंदर देश के प्रति अपनी कर्तव्य भावना तथा राष्ट्र प्रथम का बोध हो। आज की गोष्ठी का विषय ‘प्राचीन भारतीय विज्ञान-भारत की महान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक धरोहर  के बारे में बताते हुए वक्ता डॉ. बलवंत सिंह राजपूत, पूर्व कुलपति, कुमाऊँ एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बताया कि हमें भारत के गौरव पूर्ण इतिहास को जानना चाहिए।

वामपंथी इतिहासकारों ने मुग़ल इतिहासकारों की किताबों से उद्धरण लेते हुए इतिहास लिखा, जिसमें इतिहास की सच्ची घटनाओं को छुपाया गया। अकबर कभी भी महाराणा प्रताप का सामना करने की हिम्मत नहीं कर पाया। बप्पा रावल ने मुहम्मद कासिम को हराया तथा ईरान तक दौड़ाया और ईरान पर डेढ़ वर्ष तक शासन किया। यह घटना भुला दी गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आर.के. खंडाल,  पूर्व कुलपति, यूपीटीयू ने बताया कि बच्चों को तान्हा जी की जीवनी के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए।

गोष्ठी में आईआईएमटी के निदेशक डॉ. उमेश कुमार, सुनील द्विवेदी, प्रज्ञा एकेडमी से एस.डी. शर्मा, गलगोटिया विश्वविद्यालय के डॉ. बी.एन. अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अजब सिंह, प्रो विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा , रविन्द्र पल सिंह, विवेक द्विवेदी आदि प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>