" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने जिम कॉर्बेट में आयोजित किया पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा ने अपने नवप्रवेशित पीजीडीएम बैच- 2026-28 के विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, प्रभावी संचार, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान कौशल तथा कॉर्पोरेट व्यवहार की व्यावहारिक समझ विकसित करना था। कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत उत्साहपूर्ण टीम ओरिएंटेशन से हुई, जिसमें विभिन्न टीम-बिल्डिंग गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आपसी समन्वय, नेतृत्व और सहयोग की भावना को मजबूत किया।  दूसरे दिन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल का भ्रमण किया और प्राकृतिक वातावरण के बीच सीखने एवं समूह सहभागिता का अनूठा अनुभव प्राप्त किया। तीसरे दिन देश के प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट विशेषज्ञों द्वारा प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, नेतृत्व कौशल, करियर विकास, व्यक्तित्व निर्माण तथा पेशेवर उत्कृष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने अपने प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और सफलता के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन विवेक समतानी ने अपने हास्य, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन से जुड़े प्रेरणादायक संदेशों से विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन का समापन रंगारंग डीजे नाइट के साथ हुआ, जिसने विद्यार्थियों के बीच आपसी सौहार्द और मित्रता को और अधिक प्रगाढ़ बनाया। चौथे दिन विद्यार्थियों ने रोमांचकारी जंगल सफारी का आनंद लिया तथा विभिन्न आउटबाउंड गतिविधियों में भाग लेकर नेतृत्व, टीमवर्क, रणनीतिक सोच, प्रभावी संचार, समय प्रबंधन और समस्या समाधान जैसी महत्वपूर्ण प्रबंधकीय दक्षताओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थी नई ऊर्जा, व्यापक दृष्टिकोण, सशक्त नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, मजबूत मित्रता और जीवनभर याद रहने वाले अनुभवों के साथ वापस लौटे। यह पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं उन्हें कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ।

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि “जीआईएमएस में हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहारिक अनुभवों के माध्यम से उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना भी है। आउटबाउंड ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट इंटरैक्शन और अनुभवात्मक शिक्षण विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क तथा निर्णय क्षमता का विकास करते हैं।  हमें विश्वास है कि ऐसे कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों को भविष्य का सफल, जिम्मेदार और वैश्विक दृष्टिकोण वाला प्रबंधन पेशेवर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।”

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

22 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>