-राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश
अयोध्या, 19 अगस्त। ‘स्वस्थ नारी, सशक्त समाज’ की भावना को साकार करते हुए झुंझुनवाला पीजी कॉलेज के प्रांगण में राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देवकाली की टीम द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य संगोष्ठी आयोजित की गई। यह आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. आशीष कुमार सिंह एवं स्त्री व प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रमुखी गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक जीवंत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और सामाजिक भ्रांतियों पर करारा प्रहार किया। साथ ही चिकित्सकों ने पोषण, किशोरावस्था व मातृत्व देखभाल तथा समय पर चिकित्सीय परामर्श के महत्व को सहजता से समझाया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों एवं अतिथियों ने पूरी टीम के इस सराहनीय प्रयास की अत्यधिक प्रशंसा की।
स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…
-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…
ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…
ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…
मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…