" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एचआईएमटी में “समागम 2026” एलुमनाई मीट आयोजित, पूर्व छात्रों ने साझा किया सफलता का मंत्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के प्रबंधन अध्ययन विभाग एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग द्वारा एलुमनाई मीट “समागम 2026” का भव्य आयोजन शेवरॉन, सेक्टर-51, नोएडा में किया गया। इस अवसर पर एमबीए, एमसीए, बीबीए एवं बीसीए के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संबोधन में एचआईएमटी ग्रुप के चेयरमैन एच एस बंसल ने एलुमनाई को संस्थान का गौरव बताते हुए कहा कि पूर्व छात्र एचआईएमटी के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने एलुमनाई से अपने अनुभवों के माध्यम से वर्तमान छात्रों का मार्गदर्शन करने, मेंटरशिप, इंटर्नशिप एवं उद्योग–संस्थान सहयोग को सशक्त बनाने का आह्वान किया। एच एस बंसल ने “समागम” को स्मृतियों, रिश्तों और साझा यात्रा का उत्सव बताया। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की एचआईएमटी भविष्य में भी इसी तरह के भव्य आयोजन करता रहेगा।

इस अवसर पर एचआईएमटी ग्रुप के सचिव अनिल कुमार बंसल, संयुक्त सचिव अनमोल बंसल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी, डायरेक्टर मैनेजमेंट स्टडीज़ प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, एचओडी कंप्यूटर एप्लीकेशन्स नरेंद्र उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी कविता चौधरी सहित संस्थान के संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का वातावरण उल्लासपूर्ण रहा, जिसमें एलुमनाई के बीच रोचक संवाद, इंटरएक्टिव सेशन्स, खेल, संगीत और मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल रहीं। एलुमनाई ने पुराने दिनों की यादें ताज़ा कीं और एक-दूसरे से पुनः जुड़कर संस्थान के साथ अपने आजीवन संबंध को और मजबूत किया। समागम 2026 न केवल एलुमनाई और संस्थान के बीच सेतु बना, बल्कि एचआईएमटी परिवार की एकजुटता, उपलब्धियों और भविष्य की साझी यात्रा का सशक्त प्रतीक भी सिद्ध हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट में ‘किलकारी’ डे-केयर सेंटर की शुरुआत, फैकल्टी एवं स्टाफ के बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…

1 day ago

विश्व मुक्केबाजी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के आदित्य ने रूस के मागोमेदोव को हराकर जीता स्वर्ण पदक

- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम

-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…

2 days ago

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…

4 days ago

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>