ग्रेटर नोएडा।मिशन शक्ति अभियान को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के लिये सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने शारदा युनिवर्सिटी ग्रेटर नोयडा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी मे विचार रखते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीडन की घटनाएं आम हो चली है जिसके चलते अभिभावक बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने को लेकर चिन्तित नजर आते है जिसका खामियाजा बेटियों को अपनी शिक्षा समय पूर्व छोड़कर चुकाना पड़ता है इसलिये जरुरी है कि बेटियों को सुरक्षित माहौल उप्लब्ध कराया जाये ताकि बेटियां निश्चिंत होकर शिक्षा गृहण कर सके। वहीं शारदा युनिवर्सिटी की नर्सिंग विभाग प्रमुख डा शिल्पी मित्तल ने कहा कि मिशन शक्ति का उददेश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है और जब तक महिलायें शिक्षित नहीं होंगी तब तक उन्हे अपने अधिकारों का बोध नहीं हो सकेगा इसलिये हमने तय किया है कि हमारे छात्र महिला उन्नति संस्था के साथ मिलकर नुक्कड नाटकों के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान जन जन तक पहुंचायेंगे। गोष्ठी में प्रो राजकुमार डा ओमवीर बघेल ज्योत्सना गर्ग स्नेहा शर्मा गरिमा सिंह कृष्णा अय्यर और नेहा भसीन आदि ने अपने विचार रखे
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…