रबूपुरा। कृषि कानूनों को लेकर पिछले 56 दिनों से दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर किसान सरकार की मंशा से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। एक तरफ केंद्र सरकार हर पहलू अपना कर किसान आंदोलन को समाप्त कराने के प्रयास में जुटी है तो वहीं किसान भी कानूनों को वापिस होने तक संर्घष जारी रखने व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को देश के जवानों के साथ किसान परेड़ की जिद पर अड़े हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांव तिरथली में एक बैठक के आयोजन उपरांत आस-पास के दर्जनों गांव में लोगों से जनसंर्पक करते हुए 26 जनवरी को किसान परेड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। संगठन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच ने बताया कि संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे है तथा आगामी 25 जनवरी को गांव दयानतपुर में बैठक कर परेड़ में शामिल होने की रणनीति की घोषणा की जाएगी। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, गजराज सिंह, विपिन चैधरी, ब्रजपाल सिंह, सूबेदार सिंह, जयप्रकाश, ऋषिपाल, इम्तियाज, मुकरर्म, कृष्ण तालान, शाहिद प्रधान, किशन सिवाच, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…