रबूपुरा। गांव मिर्जापुर में आयोजित श्रीमद् भागवद् गीता ज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन सती चरित्र प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान बृंदावन धाम से पधारे प्रेम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि किसी भी आयोजन में बिना निमंत्रण जाने से पूर्व एक बात का अवश्य ध्यान रखें की वहां आपका, आपके ईष्ट या अपने गुरू का अपमान तो नहीं होगा और यदि ऐसी आशंका है तो ऐसे स्थान पर नहीं जाना चाहिए। शिव की बात नहीं मानकर अपने पिता के घर जाने के कारण अपमानित होकर सती को स्वयं अग्नि में स्वाहा होना पड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने ध्रुव भक्त के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा को पाने के लिए कोई निश्चित उम्र, जाति विशेष व बिरादरी को होना जरूरी नहीं होता। अपितु जो परमात्मा को अपने आप को सर्मपण कर दे वही उसका होता है। बेहद सुंदर श्लोकों व संगीतमय कथा सुन श्रोतागण मन-मुग्ध हो गये। इस दौरान आयोजक सुरेश सिंह, ललित भाटी, श्रीपाल मास्टर, प्रेमा देवी, दुलीचंद भाटी, सुखपाल सिंह, नारायण सिंह, मुकेश भाटी, देशराज सिंह, ललित, सुरजन, लोकेश, बबीता, श्यामवती, गुड़िया आदि सैकड़ों पुरूष व महिलाएं उपस्थित रहे।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…