ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के उपाध्यक्ष एवं जेके इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के संस्थापक नरेश चौहान को उनके पैतृक क्षेत्र फीना के विकास, समाजसेवा एवं जनकल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए “अगस्त क्रांति दिवस सम्मान समारोह-2026” के अवसर पर प्रतिष्ठित “फीना रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके बचपन के मित्र, पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि नरेश चौहान एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ समाजसेवा के प्रति समर्पित, सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी हैं। वे संस्था के प्रत्येक कार्य में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं तथा जब भी संगठन को आवश्यकता होती है, पूरे समर्पण के साथ सहयोग के लिए खड़े रहते हैं।
अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह सम्मान केवल नरेश चौहान का नहीं, बल्कि समूचे IBA परिवार एवं गौतम बुद्ध नगर के उद्यमी समाज का सम्मान है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी समाज, क्षेत्र, उद्यमियों एवं इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के विकास में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर की ओर से नरेश चौहान को इस प्रतिष्ठित सम्मान पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…
ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…
- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…
-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…
ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…