" data-ad-slot="">
Categories: HOME

इंटरनेशनल गीता चैंटिंग प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के करीब 2300 विद्यार्थियों ने स्कूल स्तर पर  लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नोएडा।  सेक्टर-37 चिन्मय मिशन नोएडा की ओर से रविवार को स्कूल आयु वर्ग के बच्चों के लिए इंटरनेशनल गीता चैंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर जिले के 24 स्कूलों के करीब 2300 विद्यार्थियों ने स्कूल स्तर पर हिस्सा लिया। इनमें से 240 से अधिक विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिसका आयोजन 16 अगस्त को चिन्मय मिशन नोएडा में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भगवद्गीता के श्लोकों के सस्वर पाठ के माध्यम से एकाग्रता, अनुशासन, विचारों की स्पष्टता, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक विकास जैसे गुणों को विकसित करना रहा। चिन्मय मिशन नोएडा के सेवकों ने विद्यार्थियों की तैयारी के लिए विभिन्न स्कूलों में 30 से अधिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। मिशन का मानना है कि श्रद्धा और एकाग्रता के साथ गीता के श्लोकों का पाठ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में स्वामी चिद्रूपानंदकी उपस्थिति रही। इस दौरान निर्णायकों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अधिकतम भागीदारी और गुणवत्तापूर्ण पाठ के लिए स्कूलों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए।

श्रेणी ए में बाल भारती पब्लिक स्कूल के श्रेयान सिंह रौतेला प्रथम और अव्यान कंबोज द्वितीय रहे। श्रेणी बी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल की विंध्यवासिनी सिंह प्रथम और डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सिकंदराबाद की दीप्ति सैनी द्वितीय रहीं। श्रेणी सी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल की वरदायिनी सिंह प्रथम और बाल भारती पब्लिक स्कूल की श्रिया किशोर द्वितीय रहीं।श्रेणी डी में बाल भारती पब्लिक स्कूल की आशी सृजन प्रथम और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की एन्वी कोठारी द्वितीय रहीं। श्रेणी ई में जेपी स्कूल नोएडा की शारण्य सतपथी प्रथम और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की सान्वी सिंह नायक द्वितीय रहीं। श्रेणी एफ में बाल भारती पब्लिक स्कूल की अनन्या सुरेश प्रथम और विश्व भारती पब्लिक स्कूल के सक्षम गर्ग द्वितीय रहे।अधिकतम भागीदारी के लिए विश्व भारती पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, श्रीराम ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा, श्री राधाकृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सिकंदराबाद, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर और लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को भी सम्मानित किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महिला सशक्तिकरण एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,आर्या फैशन्स की शानदार भागीदारी

विधायक दादरी तेजपाल नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ........विभिन्न क्षेत्रों की 17 कंपनियों ने…

21 hours ago

नीब करोरी बाबा की विरासत को बड़ा सम्मान, यूपीएसटीडीसी ने शुरू किए 5 प्रकार के खास टूर पैकेज

दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे बाबा नीब करोरी के विशेष टूर...2, 3 और 5 दिन के पैकेज…

23 hours ago

Accurate Institute में ‘विद्यारंभ ’26’ का आयोजन, शिक्षा, करियर और भविष्य की चुनौतियों पर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नॉलॉजी  में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके…

24 hours ago

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर Faith Physiotherapy & Rehab Centre ने लोगों को  किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को फिजियोथैरेपी और शारीरिक गतिविधियों के…

3 days ago

एचआईएमटी  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए किया गया प्रेरित

ग्रेटर नोएडा। एच आई एम टी  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के…

3 days ago

Global Education Fair & Career Guidance 2026–27 ने विद्यार्थियों को दिए सपनों को दिशा देने के नए अवसर

ग्रेटर नोएडा। “जब सपनों को सही दिशा, अवसरों को सही मंच और प्रयासों को सही…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>