" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईपीसीए ने किआ इंडिया के सहयोग से ग्रेनो प्लांट में नई प्लास्टिक रीसाइक्लिंग मशीनरी का किया उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) ने ग्रेटर नोएडा स्थित रीसाइक्लिंग यूनिट में एक नई प्लास्टिक रीसाइक्लिंग मशीनरी लाइन का उद्घाटन किया, जिससे प्लांट की संचालन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। यह नई लाइन प्रति वर्ष 5,000 टन प्लास्टिक कचरे को रीसायकल करने की क्षमता रखती है, जो कि लगभग 13 टन प्रति दिन है। रीसाइक्लिंग मशीनरी की यह नयी लाइन प्रतिदिन इस मात्रा में प्लास्टिक कचरे को रीसायकल करके लैंडफिल में जाने वाले प्लास्टिक कचरे को कम करेगा। उल्लेखनीय है प्लास्टिक कचरे से रीसायकल की गयी सामग्री लकड़ी के उत्पादों की तुलना में अधिक टिकाऊ विकल्प प्रदान करती हैं बल्कि इसके उपयोग से बने उत्पादों द्वारा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान होगा। प्रोजेक्ट के अंतर्गत रीसायकल सामग्री का उत्पादन पर्यावरण की दृष्टि से वनों की कटाई को रोकने हेतु ये सर्वश्रेठ विकल्प है। इस विस्तार के बाद, आईपीसीए प्लांट की कुल रीसाइक्लिंग क्षमता अब 15,000 टन प्रति वर्ष हो जाएगी, जो कि प्रति दिन 41 टन प्लास्टिक कचरे को पुन: प्रयोग हेतु तैयार करना की ओर एक अगला कीर्तिमान स्थापित करेगा।  यह नई लाइन प्रोजेक्ट ड्रॉप (Develop Responsible Outlook for Plastic) फेज़ II के तहत विकसित की गई है, जो कि किआ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल है और आईपीसीए द्वारा संचालित की जा रही है।

इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के अंतर्गत  ग्रेटर नोएडा में इस नयी रीसाइक्लिंग लाइन में उन्नत तकनीक के माध्यम से कम प्लास्टिक कचरे को चिप बोर्ड में रीसायकल कर टिकाऊ उत्पादों में परिवर्तित किया जा सकेगा। प्रोजेक्ट ड्रॉप के स्थलों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे को मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) में अतिरिक्त छटायी के बाद इस रीसाइक्लिंग यूनिट में लाया जाता है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हरदीप सिंह बरार, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, किआ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित आईपीसीए संस्थापक निदेशक आशीष जैन, उपनिदेशक राधा गोयल, सचिव अजय गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही । इस नई सुविधा के साथ, आईपीसीए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए स्थायी समाधान प्रदान करने, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक कल्याण में योगदान देने की अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त कर रहा है।

आईपीसीए के संस्थापक आशीष जैन ने उद्घाटन समारोह में सभी को संबोधित करते हुए किआ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उनके CSR पहल प्रोजेक्ट DROP के लिए धन्यवाद किया साथ ही प्लास्टिक कचरे से रीसायकल की गयी चिप बोर्ड की विशेषताओं पर प्रकाश डाला जो की सालों से चली आ रही लकड़ी के प्रयोग को टक्कर दे सकती है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>