" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

ब्लिस आईवीएफ एण्ड गाइनी केयर की तरफ से ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में सर्वाइकल कैंसर व किशोरावस्था शिक्षा शिविर आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-डॉ. सोनाली गुप्ता, द ब्लिस आईवीएफ एण्ड गाइनी केयर ने शिक्षक व किशोरियों से किया संवाद

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा स्थित ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक व बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए डॉ. सोनाली गुप्ता डायरेक्टर द ब्लिस आईवीएफ एण्ड गाइनी केयर की तरफ से आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच और किशोरावस्था शिक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मृदुला वूमेन वेलनेस फाउंडेशन के तहत, डॉ. सोनाली गुप्ता ने वेदांश सूर्य अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य किशोरावस्था शिक्षा और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम और स्क्रीनिंग पर जागरूकता फैलाना था।

इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु रॉय ने स्मृति चिन्ह देकर डॉ. सोनाली गुप्ता का स्वागत किया। इस शिविर में लगभग 250 छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई और उनके सामान्य प्रश्नों के उत्तर दिए गए। डॉ. सोनाली गुप्ता ने छात्रों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम के महत्व पर जोर दिया। डॉ. सोनाली गुप्ता और मृदुला वूमेन वेलनेस फाउंडेशन सर्वाइकल कैंसर मुक्त यूपी  अभियान के तहत लगातार काम कर रही हैं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित हैं। वे नियमित रूप से ऐसे कैंप और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं ताकि सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु रॉय ने कहा कि इस तरह के शिविर से शिक्षिकाओं व बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ी है, शिविर में शामिल सभी टीम को मैं हृदय से बधाई देती हूं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

12 hours ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

13 hours ago

आर.बी.एम.आई. ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, अंशिका और यश बने मिस एवं मिस्टर फ्रेशर

ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.), ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के…

13 hours ago

लॉयड में ‘आइडियाथॉन 2.0’ में 135 टीमों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में लॉयड टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस…

14 hours ago

St. Joseph School, Alpha-1 Greater Noida Celebrates Annual Day of Primary Classes with Grandeur

Greater Noida : St. Joseph School, Sector Alpha-1, Greater Noida, organized the Annual Day Celebration…

2 days ago

325 फीट लंबे भव्य मंच पर सजेगी श्री धार्मिक रामलीला, 20 अक्टूबर तक चलेगा दशहरा महोत्सव

100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन, 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>