" data-ad-slot="">

अन्तर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ के अध्यक्ष पीटर श्वार्ट्ज ने किया दौरा, कहा डायबिटीज से बचना है तो भागना सीखें

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-शहर के साथ गांवों में तेजी से बढ़ रही है मधुमेह की बीमारी, जीवन शैली में बदलाव नहीं हुआ तो स्थिति बहुत ही चिन्ताजनक होगी

ग्रेटर नोएडा,27 अगस्त। भारत में मधुमेह (डायबिटीज) की बढ़ती संख्या चिन्ता का विषय बन गया है, इसके चपेट में आज के युवा तेजी से आ रहे हैं। विषेशज्ञों का मानना है कि समय रहते युवा वर्ग अपने जीवन शैली में बदलाव नहीं किया तो स्थिति बहुत ही खराब हो सकती है। भारत में मधुमेह बीमारी से बचने के लिए इन दिनों इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अध्यक्ष डॉ. पीटर श्वार्ट्ज दौरे पर हैं। मंगलवार को सेन्टर फॉर डायबिटीज केयर ग्रेटर नोएडा में डॉ. पीटर श्वार्ट्ज, डॉ. अनुज महेश्वरी और सेन्टर फॉर डायबिटीज केयर के डॉ. अमित गुप्ता ने मधुमेह देखभाल में हालिया प्रगति और नवीनतम उपचार रणनीतियों पर अपने विचार साझा किया। गांवों में बढ़ रही डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित करने लिए इस अभियान को देशभर में चलाया जा रहा है, जिसके तहत घरवरा गांव जिले का पहला गांव बन गया है, जिसे डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए गोद लिया गया है। डॉ. पीटर श्वार्ट्ज ने घरबरा गांव का दौरा किया और लोगों से बात की, इसी साथ फादर एग्नल स्कूल में बच्चों बातचीतकर बताया कि आज का युवा वर्ग कैसे डायबिटीज के चपेट में आ रहा है और कैसे बचा जा सकता है।

डा. पीटर श्वार्ट्ज ने कहा कि डायबिटीज से बचना है तो भागना सीखें, भारत डायबिटीज की राजधानी बनी हुई है। आज भारत में 235 मिलियन डायबिटीज के मरीज हैं। डायबिटीज से बचने के लिए अपने जीवन शैली में सुधार करना होगा। आरएसएसडीआइ के गवर्नर एसीपी इंडिया चैप्टर डा. अनुज माहेश्वरी ने कहा कि आज जिस तरह से डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं उसका मुख्य कारण लोगों के जीवन शैली में बदलाव है। लोगों को फिर से अपनी पुरानी पद्धति को अपनाना होगा। लोगों में शारीरिक श्रम खत्म हो गया है, खान-पान में शुगर की मात्रा अधिक शामिल है, आखिर शरीर पर असर तो पड़ेगा ही। आज गांव भी शहरी करण की तरफ बढ़ रहा है। पहले यह बीमारी शहरी क्षेत्र में थी, अब यह ग्रामीण इलाकों में फैल रही है। गांव में अब फास्ट फूड का सेवन बढ़ गया है, वहीं खेती में उपकरणों का प्रयोग बढ़ने से शारीरिक गतिविधियों कम हो गई है। उत्तर प्रदेश की 18 प्रतिशत आबादी प्री-डायबिटीज चरण में है। पिछले दो दशकों में भारत में टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस में वृद्धि देखी गई है। स्वास्थ्य रहने के लिए लिए डिजिटल डिटाक्स की भी जरुरते है, मोबाइल व सोशल मीडिया से भी दूरी बनाने की जरुरत है। आज के दिन में सोशल मीडिया भी लोगों को बीमार बना रही है।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>