" data-ad-slot="">
Categories: HOME

श्री धार्मिक रामलीला-2026 की भूमिपूजन के साथ तैयारियां शुरू, 350 फीट के भव्य मंच पर होगा रामलीला का मंचन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जोधपुर-बीकानेर के 100 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति, आधुनिक तकनीक और तीन एलईडी स्क्रीन रहेंगी आकर्षण का केंद्र

ग्रेटर नोएडा, 13 सितंबर। सेक्टर पाई-1 के ऐच्छर-बिरौड़ा स्थित श्री धार्मिक रामलीला मैदान में इस बार रामलीला का आयोजन पहले से अधिक भव्य और आधुनिक रूप में किया जाएगा। 11 से 20 अक्टूबर तक होने वाली श्री धार्मिक रामलीला-2026 की तैयारियां रविवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गईं। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। भूमिपूजन में मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर शामिल हुए। धार्मिक रामलीला कमेटी के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज के मुताबिक इस वर्ष रामलीला में राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर से आए कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन करेंगे। आयोजन में 100 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। रामलीला के लिए करीब 350 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा बहुमंजिला मंच तैयार किया जा रहा है। मंच पर अत्याधुनिक लाइट और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा।

महासचिव ममता तिवारी ने बताया कि रामलीला के निर्देशक को करीब 60 वर्षों का अनुभव है। उनके निर्देशन में पारंपरिक रामलीला को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। बच्चों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए प्रसंगों को सरल और रोचक तरीके से पेश किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और संस्कारों को समझ सके।

अध्यक्ष आनंद भाटी ने कहा कि बच्चों को केवल पैसा और संपत्ति देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार और सही रास्ते पर चलने की सीख देना भी जरूरी है। भगवान श्रीराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। रामलीला और दशहरा महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कमेटी के संस्थापक सदस्य  राजकुमार नागर ने बताया कि इस बार रामलीला को पहले की तुलना में और अधिक भव्य बनाने की तैयारी की गई है। मंच के पीछे तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन पर रामलीला के अलग-अलग प्रसंग और दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे मैदान में दूर बैठे दर्शक भी मंचन को आसानी से देख सकेंगे। प्रदीप शर्मा पंडित ने बताया कि इस बार रामलीला में आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं संस्थापक शेर सिंह भाटी ने बताया कि रामलीला के शुभारंभ से लेकर दशहरा महोत्सव तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पारंपरिक रामलीला के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से दर्शकों को नया अनुभव देने की तैयारी है। कार्यक्रम में देश की कई प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है।

भूमि पूजन में ये लोग रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर और विशिष्ट अतिथि ईश्वर दयाल मौजूद रहे। इनके अलावा , भाजपा वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  राजे कसाना, रामप्रकाश मावी, गीता पंडित, पंकज रोसा, सुनील चावड़ा, दीपक भाटी, वीरेंद्र रोसा, प्रमोद भाटी, मुकेश नागर, नरेंद्र नागर, इलम सिंह नागर, राजेश भाटी और सरदार गुरु दीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

धार्मिक रामलीला कमेटी के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, राजकुमार नागर, प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, संरक्षक हरवीर मावी, सुशील नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरेंद्र भाटी, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गौतम सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

14 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>