" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

रामलीला के मंच से धर्मगुरुओं ने दिया एकता व भाईचारा का संदेश, गांधी जयंती पर आयोजित हुआ था कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर पाई में चल रही रामलीला में रविवार को अनूठी मिसाल देखने को मिली। गांधी जयंती पर रामलीला के मंच पर हर पंथ के धर्म गुरुओं ने पहुंचकर एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया। यह भी बताया कि श्रीराम के आदर्शों पर ही महात्मा गांधी चले और देश को आजादी दिलाई। सभी से प्रेम और आईचारे के साथ रहने की अपील की। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से सेक्टर पाई में रामलीला का मंचन हो रहा है। गांधी जयंती पर राम की लीला का मंचन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। सत्य और अहिंसा के पुजारी को श्रीराम के आदर्शों को एक जैसा बताने के लिए रविवार को रामलीला मंचन में सभी धर्म के गुरु पहुंचे। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन आदि धर्मों के धर्म गुरु रामलीला के मंच पर पहुंचे।

भगवान श्रीराम की लीला देखी और एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया। सभी से मिल जुल कर रहने की अपील की सर्व धर्म सभा के संयोजक गोस्वामी सुशील महराज ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श पर ही चलकर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चला जा सकता है। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी हैं। उन्होंने कहा कि गांधी ने देश को आजादी दिलाई। रामलीला के मंच पर  गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के चेयरमैन परमजीत सिंह चंडोक, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि, आल इंडिया रविदासिया धर्म संगठन के चेयरमैन संत वीर सिंह हितकारी, भारतीय सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील महराज, टीपीआई के डिप्टी स्पीकर आचार्य यशी फुसुक और फादर एग्नल स्कूल के मैनेज फादर बैटो रॉडिक्स पहुंचे। सभी धर्म गुरुओं ने रामलीला का मंचन भी देखा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

17 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

18 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>