ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में इंटरैक्ट क्लब का भव्य स्थापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। समारोह के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या हीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या सोनाली सेठिया तथा इंटरैक्ट क्लब की शिक्षक प्रभारी मीनाक्षी शर्मा मौजूद रही। विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए नवगठित इंटरैक्ट टीम को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से रोटेरियन रचना (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट इंटरैक्ट कोऑर्डिनेटर), रोटेरियन मुकुल गोयल (पूर्व असिस्टेंट गवर्नर), रोटेरियन मोहित बंसल (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा), रोटेरियन मनु जिंदल (सचिव) एवं रोटेरियन कपिल गर्ग (प्रेसिडेंट-इलेक्ट) ने सहभागिता की।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वयं से पहले सेवा के आदर्श पर चलने तथा समाजहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान नव-निर्वाचित इंटरैक्ट पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। नई कार्यकारिणी में समीरा-अध्यक्ष, भाव्या शर्मा-उपाध्यक्ष, शौर्य-सचिव, कनक ओझा- कोषाध्यक्ष, अश्मित-सार्जेंट-एट-आर्म्स, सम्पृति-टेक्निकल डायरेक्टर, निशी-कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर, सीरत-मीडिया रिपोर्ट्स डायरेक्टर, अक्षिता- ऑडिटोरियल डायरेक्टर, मानवी- कल्चरल डायरेक्टर। कार्यक्रम के समापन पर रोटरी सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा एवं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने भविष्य में भी समाज सेवा एवं युवा नेतृत्व विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.), ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के…
ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में लॉयड टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस…
Greater Noida : St. Joseph School, Sector Alpha-1, Greater Noida, organized the Annual Day Celebration…
100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन, 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन…