" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

सेंट जोसेफ विद्यालय में अभिभावकों के लिए एक विचारगोष्ठी का आयोजन,अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं मनोवैज्ञानिक डेनी जोसेफ ने किया प्रोत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा- वन ग्रेटर नोएडा में विद्यालय  प्रबंधन की तरफ से शनिवार से बुधवार तक अभिभावकों के लिए एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के लिए अंतरराष्ट्रीय निगमित प्रशिक्षक एवं मनोवैज्ञानिक डेनी जोसेफ को बुलाया गया तथा अभिभावकों के साथ अनेकों परेशानियों से बारे में विस्तृत मंथन किया गया, जिसका वे हर रोज सामना करते हैं और ऐसी परेशानियों से उभरने के रास्तों के भी विस्तृत सुझाव दिये।

इस गोष्ठी में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक सम्मिलित हुए जिसमें उन्हें बताया कि ये हर अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों के साथ जरूरत के अनुसार समय गुजारे/ बिताये, जिससे  वह बच्चा किसी अन्य स्रोत से जानकारी जुटाने के बारे में सोचे भी नहीं और अपने बच्चे की हर समस्या को ध्यान से सुनकर और उन्हें  पूर्ण विश्वास दिलायें कि वे जो सुझाव दे रहे हैं या जिसके पास सुझाव  के लिए भेज रहे हैं वही सर्वश्रेष्ठ है।  आज दुनिया में सुझाव देने वाले बहुत मिल जाएंगे परंतु इसका सही  आकलन जरूरी है कि क्या सही है क्या गलत।

श्री जोसेफ ने अभिभावकों को बताया कि हमें अपने बच्चों को तुलनात्मक दृष्टि से नहीं देखना चाहिए और अगर देखना अति आवश्यक तो उनकी आलोचना या निंदा नहीं करनी चाहिए।  हमें उनकी सफलता का श्रेय  उनके परिश्रम को देते हुए और  बेहतर करने के लिए सार्थक पथ  प्रदर्शन  करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए और हर एक माता पिता को सुझाव दिया कि आपस में बच्चों के सामने झगड़ना तो बिल्कुल नहीं चाहिए, इससे बच्चों के मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। ये सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने  बच्चों के साथ दूसरे लोगों की उपलब्धियों के बारे में समय-समय पर  ठीक  प्रकार से मंथन करें तथा उसमें अभिभावकों/ विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए कदमों का ज़िक्र अवश्य हो इससे हमारे बच्चों में भी अच्छा  करने की लालसा बढ़ती है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को समृद्ध एवम् कुशल बनाने का सामूहिक प्रयास करते हुए अनेको सुझाव दिये। वहीं दूसरी तरफ अभिभावकगणों में भी इस गोष्ठी में उपस्थित रहने की लालसा साफ दिखी और आज और कल खराब मौसम की मार एवं सभी  कार्यालयों के कार्यदिवस होने के बावजूद भी सभागार खचाखच भरा रहा।

स्कूल प्रबंधन की तरफ से  प्रधानाचार्य जिप्सम पलाटी  ने  सभी अतिथिगणों के स्वागत एवं जलपान का विशेष ध्यान रखा। इस गोष्ठी के बाद अभिभावकों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव साफ दिखे। गोष्ठी के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने वक्ता  डेनी जोसेफ के प्रयास एवं अभिभावकों के समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया तथा आशा जताई कि अभिभावकगण इस गोष्ठी से लाभान्वित जरुर होंगे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

22 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>